बिहारस्पोर्ट्स

64वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में बिहार की विधायक श्रेयसी ने जीता गोल्ड मेडल, सीएम ने किया सम्मानित

पटना- 03 दिसंबर। 64वीं नैशनल शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर जमुई से भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह को मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को बिहार विधान सभा स्थित अपने कार्यालय में मेडल पहनाकर सम्मानित किया एवं अपना आशीर्वाद दिया। श्रेयसी सिंह ने शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है।

64वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप पंजाब के पटियाला में आयोजित की गयी थी। श्रेयसी ने बिहार के लिए फिर स्वर्ण पदक जीता है। श्रेयसी ने यह साबित कर दिया कि राजनीति में रहने बाद भी उनका निशाना अब भी बरकरार है। श्रेयसी सिंह की इस जीत पर बिहार विधानसभा के सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने श्रेयसी सिंह को बधाई देते हुए कहा कि इससे विधानसभा के साथ- साथ पूरे बिहार का मान-सम्मान बढ़ा है।

विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस जीत से बिहार विधानसभा काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा है। बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के साथ-साथ नीतीश मिश्रा, संजय सरावगी, मंगल पांडेय और अशोक चौधरी ने भी बधाई दी है। बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार की बेटी ने एक बार फिर से इतिहास रचा है, जिससे पूरे बिहार का सम्मान बढ़ा है।

श्रेयसी सिंह ने बिहार की लड़कियों को खेल के क्षेत्र में करियर तलाशने की बात कही है। उनकी कोशिश है कि बिहार की लड़कियां भी बढ़-चढ़कर खेल के क्षेत्र में कदम बढ़ाए।

उल्लेखनीय है कि 64वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में श्रेयसी सिंह ने लगातार दूसरे साल राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीता है। ये उनका कुल पांचवां व्यक्तिगत राष्ट्रीय खिताब और महिला ट्रैप में दूसरा मेडल है।राष्ट्रमंडल खेलों की मौजूदा चैंपियन श्रेयसी ने फाइनल में 34 अंक बनाए और वो मध्य प्रदेश की प्रगति दुबे और ओएनजीसी की शगुन चौधरी से आगे रहीं। महिलाओं के जूनियर ट्रैप में दिल्ली की आद्या त्रिपाठी ने फाइनल में 38 अंक बनाकर स्वर्ण पदक जीता। दिल्ली की ही दिव्या सिंह दूसरे और भव्या त्रिपाठी तीसरे स्थान पर रहीं। श्रेयसी सिंह की इस सफलता से जमुई के लोगों में भी खुशी का माहौल है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button