
50 हजार का इनामी कुख्यात रोहित यादव कोलकाता से गिरफ्तार, 10 लाख रूपया घर से बरामद
मधुबनी- 16 अप्रैल। कुख्यात अपराधी रोहित यादव कोलकाता में पकड़ा गया। एसटीएफ की विशेष टीम ने शनिवार देर शाम उसे गिरफ्तार कर लिया। बिहार सरकार रोहित की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपया इनाम घोषित किया था।

पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित टॉप्सिया थाना अंतर्गत जिस घर से रोहित की गिरफ्तारी हुई उस घर से 10 लाख नगद बरामद किया गया है। एसपी के अनुसार एसटीएफ की टीम लंबे समय से कोलकाता में काम कर रही थी। उसके ठिकानों का पता लगाया जा रहा था। रोहित यादव राजनगर के रांटी मोहनपुर गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती, फिरौती एवं आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि राजनगर सहित अन्य थानों की पुलिस कोलकाता पहुंच चुकी है। ट्रांजिट रिमांड पर मधुबनी लाया जा रहा है। रोहित से पूछताछ के बाद कई लंबित मामलों का खुलासा होगा।
पुलिस का दावा कोलकाता में पत्नी के नाम से है घर—
पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि कोलकाता में जिस घर से रोहित यादव की गिरफ्तारी हुई है वह घर प्रथम दृष्टया उसके पत्नी के नाम से होने की जानकारी मिली है। पश्चिम बंगाल में अन्य ठिकानों पर रोहित यादव का मकान एवं अन्य संपत्ति होने की जानकारी मिली है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी सही चीजें सामने आएगी।
17 आपराधिक मामले हैं रोहित के खिलाफ दर्ज—
पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि रोहित के खिलाफ 17 मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है। अन्य मामलों का पता लगाया जा रहा है। जिन मुकदमों की जानकारी मिली है उसमें राजनगर थाना कांड सं0-109/04, राजनगर थाना कांड सं0-128/04, बिस्फी थाना कांड सं0-155/04, रहिका थाना कांड सं0-333/04, रहिका थाना कांड सं0-133/04, राजनगर थाना कांड सं0-22/12, खजौली थाना कांड सं0-16/16, राजनगर थाना कांड सं0-18/17, खजौली थाना कांड सं0-33/17, राजनगर थाना कांड सं0-32/17, जयनगर थाना कांड सं0-437/19, जयनगर रेल थाना कांड सं0-109/19, राजनगर थाना कांड सं0-62/22, राजनगर थाना कांड सं0-108/22, खजौली थाना कांड सं0-139/22, राजनगर थाना कांड सं0-153/22 एवं राजनगर थाना कांड सं0-09/23 शामिल है। एसपी ने कहा सभी मामलों का स्पीडी ट्रायल चलाने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की जाएगी।



