
क्राइम
42 कछुओं के साथ एक गिरफ्तार
हुगली- 23 दिसंबर। पूर्व रेलवे के अंतर्गत हावड़ा-बर्दवान (मेन) शाखा पर स्थित शेवड़ाफूली जंक्शन रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को जीआरपी ने 42 कछुओं के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
जीआरपी थाना प्रभारी विकास मुखर्जी ने बताया कि सूचना के आधार पर डाउन दून एक्सप्रेस के एस वन कोच में तलाशी अभियान चलाकर 42 कछुओं के साथ सुनील पोद्दार (58) नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपित ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के शाहगंज से इन कछुओं को लेकर आ रहा था और उन्हें कोलकाता में सप्लाई करने के फिराक में था। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।


