बिहार

नीतीश कैबिनेट की बैठक में 1800 विशेष डॉक्टरों की नियुक्ति सहित 35 प्रस्तावों पर लगी मुहर

पटना- 20 फरवरी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार देर शाम संपन्न मंत्रिपरिषद की बैठक में कुल 35 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।

सारण जिले के सोनपुर में 4200 एकड़ भूमि पर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्‌डा बनाया जाएगा। यह निर्णय शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में लिया गया है।

प्रस्तावित एयरपोर्ट हाजीपुर-डुमरिया के बीच दरियापुर चंवर क्षेत्र में बनेगा। सरकार ने इसे वर्ष 2030 तक तैयार करने का लक्ष्य रखा है। इस एयरपोर्ट का रनवे इतना आधुनिक और लंबा होगा कि यहां दुनिया के सबसे बड़े यात्री विमानों में शामिल एयरबस ए-380 जैसे विमान भी उतर सकेंगे। इसको लेकर आज कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जमीन अधिग्रहण के लिए 1302 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है।

सोनपुर एयरपोर्ट की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि यहां 4200 मीटर लंबाई के दो रनवे प्रस्तावित हैं। रनवे की पर्याप्त लंबाई के कारण यहां सभी प्रकार के विमान उतर सकेंगे। एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा।

दिल्ली, हैदराबाद, नवी मुंबई और नोएडा (जेवर) इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाद यह देश का 5वां सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। अगर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की बात करें, तो देशभर में अब तक 23 ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे विकसित किए जा चुके हैं। इस लिहाज से सोनपुर हवाई अड्डा 24वां ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट होगा।

मंत्रिमंडल ने भागलपुर को गंगा कटाव से बचाने के लिए इस्माईलपुर-बिंदटोला में कटाव निरोधक कार्य कराने की योजना का प्रस्ताव स्वीकृत किया है। इस योजना पर 70 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

जल संसाधन विभाग ने भागलपुर के निकट गंगा कटाव से बचाव की कार्य योजना तैयार की है। जिसे आज मंत्रिमंडल की स्वीकृति के लिए भेजा गया था। जानकारी के अनुसार यहां पर हर साल भारी कटाव हो रहा है। इसके कारण बड़े हिस्से में बाढ़ की समस्या उत्पन्न होती है और भगलपुर के बड़े इलाके पर भी संकट मंडराता रहता है।

मंत्रिमंडल ने स्वास्थ्य विभाग के एक प्रस्ताव पर विमर्श के बाद 1800 के करीब विशेष डॉक्टरों की नियुक्ति का प्रस्ताव स्वीकृत किया है। इन विशेषज्ञ डाक्टरों में स्त्री एवं प्रसव रोग और शिशु रोग, ईएनटी, नेत्र रोग, हड्डी रोग के विशेषज्ञ शामिल हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button