
34540 कोटि के शिक्षकों को पुरानी पेंशन लागू करने के लिए संघ करेगा आंदोलन
मधुबनी- 15 अप्रैल। नियमित शिक्षकों के कई सालों से प्रोन्नति का मामला अटका हुआ है। इसका निष्पादन नहीं होना दुर्भाग्य की बात है। इसकी आस में कई शिक्षक रिटायर्ड हो गये हैं। कार्यरत नियमित शिक्षक समन्वय समिति के जिलास्तरीय सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी ने यह बात कही। उन्होंने शिक्षकों को विस्तार से बताया कि इस कार्यरत नियमित शिक्षक समन्वय समिति का गठन क्यों करना पड़ा। शिक्षक समन्वय समिति के जिला सचिव सतीश कुमार सिंह ने एजेंडे की मुख्य बातों को रखते शिक्षकों का आह्वान किया कि अब समय आ गया है, जिले के सभी शिक्षकों को इन समस्याओं पर विचार करना होगा। उन्होंने सभी समस्याओं को रखा।
इस दौरान नियमित कोटि के सभी शिक्षकों के वेतन भुगतान की समस्या, सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों की भुगतान की समस्या, आए दिन विभागीय पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न कारणों से वेतन स्थगित करने एवं वार्षिक वेतन वृद्धि पर रोक लगाकर दोहन करने जैसी परंपरा पर नाराजगी जताया गया। 34540 कोटि के शिक्षकों को भी पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। डाटा इंट्री में कुछ शिक्षकों का गलत डाटा इंट्री में सुधार करने, सभी प्रखंडों में कार्यरत नियमित समन्वय समिति का विस्तार कर शिक्षकों को समस्या से निजात दिलाने तथा सभी तरह के बकाये वेतनादि का भुगतान आदि पर कार्यक्रम की रुपरेखा बनायी गयी। सचिव ने सभी शिक्षकों से कहा कि आप लोग इन सारी समस्याओं पर अपना सुझाव दें, विचार व्यक्त करें ताकि आगामी आनेवाले समय में इसका समाधान निकाला जा सके।
मंच का संचालन समिति के सह संयोजक शिक्षक मो साबिर हुसैन ने किया। बैठक को सम्बोधित एवं सुझाव देनेवालों में समिति के संयोजक काशी नारायण मिश्र, सह संयोजक संजय कुमार, उप सचिव नवनीत कुमार, पंकज चौधरी, मीडिया प्रभारी आत्म प्रकाश झा, कोषाध्यक्ष मो मुस्लिम, कार्यकारिणी के सदस्य विजय कुमार, आनंद मोहन झा, मुजफ्फर हसन, मो० तारिक, सुनील कुमार, बरमेश्वर प्रसाद, रामनंदन सिंह, प्रेम प्रभाकर, शारदानंद झा के अलावे विभिन्न प्रखंडों से आए शिक्षक अनवार अहमद, ललन ठाकुर, अशरफ अली, संजीव कुमार कामत, मो० इनामुल, मुकुल कुमार मिश्र व अन्य थे।



