
29 दिसम्बर को फिरोजाबाद में महिलाओं से संवाद करेगी प्रियंका गांधी
फिरोजाबाद- 27 दिसम्बर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटीे की महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा जनपद फिरोजाबाद की सिरसागंज विधानसभा में गिरधारी इंटर कॉलेज के मैदान में 29 दिसम्बर को महिलाओं से संवाद स्थापित करेंगी जो कि महिला सशक्तिकरण के पथ पर एक सकारात्मक पहल होगी। उक्त जानकारी कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव और जनपद फिरोजाबाद के प्रभारी आशुतोष दीक्षित ने देते हुए बताया कि प्रियंका गांधी महिलाओं से संबंधित उनकी समस्याएं एवं उनके सशक्तिकरण के लिए बहुत गंभीर हैं। इसलिए उन्होंने निर्णय लिया है कि महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित कर उनके सशक्तिकरण के लिए उचित योजनाओं को क्रियान्वित करना है।
जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने सभी से अपील की कि सभी महिलाएं, छात्राएं,श्रमिक महिलाएं,महिला डॉक्टर,महिला इंजीनियर, महिला वकील,हमारी आशा बहनें,हमारी आंगनबाड़ी बहने, हमारी महिला कर्मचारी आदि सभी महिलाएं कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी समस्याओं से प्रियंका गांधी को रूबरू कराएं। वार्ता में नगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग, वरिष्ठ कांग्रेसी धर्म सिंह यादव, मनोज भटेले,योगेश दिवाकर,कमलेश जैन,वकार खालिक,संत कुमार,राजेश दिवाकर, अमीर अली, जफर शेख और भूरा फारुखी आदि लोग उपस्थित थे।



