ताज़ा ख़बरें
28 एवं 29 मार्च को डाकघर में भी होगी हड़ताल
बेगूसराय- 27 मार्च। ट्रेड यूनियन के आह्वान पर आयोजित दो दिवसीय हड़ताल के कारण 28 एवं 29 मार्च को सभी डाक कर्मचारी भी हड़ताल पर रहेंगे। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप-सी के बेगूसराय प्रमंडलीय सचिव राम रंजन सिंह ने बताया कि नई पेंशन नीति वापस लेकर पुरानी पेंशन नीति लागू करने, जनवरी 2020 से जून 2021 तक 18 महीने का महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत के बकाए राशि का एरियर भुगतान, ग्रामीण डाक सेवकों की सेवा नियमित करने एवं उसे सिविल सेवक का दर्जा देने, डाकघर के आकस्मिक मजदूर एवं दैनिक मजदूर की सेवा नियमित करने तथा डाक विभाग, बैंकिंग सेवा, बीमा सेवा आदि का निजीकरण नहीं करने सहित 17 सूत्री मांगों के समर्थन में दो दिवसीय हड़ताल राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय लिया गया है।



