
2,67200 क्यूसेक पानी गंडक बराज से छोड़ने के बाद गंडक नदी के दियारा में बाढ़ की सम्भावना बढ़ी
बगहा- 29 जून। वाल्मीकि नगर के गंडक बराज से 2,67,200 क्यूसेक पानी बुधवार के शाम 4:00 बजे छोड़ा गया, जिससे बगहा के गंडक दियारा क्षेत्रों में जल स्तर बढ़ गया है। साथ ही बगहा नगर के कई वार्ड जिनमें कैलाश नगर, नारायणपुर घाट , राम धाम मंदिर , पुअर हाउस आदि स्थानों पर जल स्तर बढ़ गया है। लोगों में एक डर का माहौल है। लगातार दो दिनों से नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है। जिससे नदी किनारे रहने वाले लोगों में खौफ है।
प्रशासन के लोग लगातार जलस्तर की वृद्धि के कारण बाढ़ संभावित क्षेत्रों में दौरा कर रहे हैं। निचले क्षेत्रों में प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। बाढ़ से बचाव के लिए स्थानीय प्रशासन पूर्व में ही कई सारे कार्य कराया है। जिसमें बांस लगाना, पत्थर और बालू के बोरे आदि की व्यवस्था कांटाव वाले स्थानों पर की गई है। वही बगहा नगर में भी लगातार बारिश होने के कारण बगहा दो में आर ओ बी पुल निर्माण के कारण चारों तरफ कीचड़ का फैलव हो गया है।
जिस कारण नगर के लोगों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बाजार जाने में लोगों को काफी परेशानियां हो रही है। साथ ही लगातार गंडक बराज से पानी छोड़ने के बाद गंडक नदी के जलस्तर में बढ़ाव हो रहा है । बगहा अनुमंडल पदाधिकारी दीपक मिश्रा ने सभी प्रशासनिक पदाधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है।