
ताज़ा ख़बरें
23 दिसंबर तक बंद रहेगी बांद्रा स्टेशन पर पैदल ऊपरी पुल की एक सीढ़ी
मुंबई- 26 नवंबर। बांद्रा स्टेशन के संरक्षण और रेस्टोरेशन कार्य के संबंध में बांद्रा उपनगरीय स्टेशन के पश्चिम दिशा के बुकिंग कार्यालय के निकट मध्यवर्ती पैदल ऊपरी पुल की उत्तर दिशा की लैंडिंग/सीढ़ी 29 नवंबर, 2022 से 23 दिसंबर, 2022 तक बंद रहेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए इस पुल की दक्षिणी लैंडिंग/सीढ़ी खुली रहेगी। यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए पश्चिम रेलवे ने खेद व्यक्त किया है।



