ताज़ा ख़बरें

 21वें पुणे अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ‘मदार’ को मिला सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म का अवार्ड

पुणे- 14 फ़रवरी। 21वें पुणे अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के समापन समारोह में मराठी फिल्म ‘मदार’ को संत तुकाराम सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय मराठी फिल्म का पुरस्कार दिया गया। इसके साथ ही फिल्म ‘पंचक’ के लिए राहुल आमटे को अखिल भारतीय मराठी चित्रपट महामंडल बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवार्ड दिया गया।

महानगर के सकल ललित कलाघर में कई दिन रंगारंग कार्यक्रम चले। समापन समारोह में मुख्य अतिथि एवं सांस्कृतिक मंत्री चंद्रकांत पाटील एवं अभिनेत्री विद्या बालन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। महोत्सव प्रवक्ता जब्बार पटेल के अनुसार आठ दिन तक चले फेस्टिवल के दौरान कई नामचीन फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। समारोह के निर्णायक मंडल ने फिल्म “मदार” के लिए अभिनेता मिलिंद शिंदे को भारतीय मराठी चित्रपट महामंडल का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार के लिए चुना, वही अमृता अग्रवाल को अखिल भारतीय मराठी चित्रपट महामंडल ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए चुना। इसी फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफर पुरस्कार के लिए आकाश बनकर और अजय बलेराव को दिया।

सिने जगत की मशहूर तारिका माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने की प्रोडक्शन फिल्म “पंचक” को इस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल मैं विशेष दर्जा दिया गया। यह फिल्म डार्क कॉमेडी और अंधविश्वास तथा मौत के डर से तालुक रखते हुए बनाई गई है। इस फिल्म में मराठी सिनेमा के कई नामचीन कलाकारों ने बेहतर काम किया है। फिल्म ‘पंचक’ को अखिल भारतीय मराठी चित्रपट महामंडल बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवार्ड दिया गया। निर्देशक के लिए स्पेशल मेंशन ज्यूरी अवार्ड कुणाल वेदपाठक को फिल्म डायरी ऑफ़ विनायक पंडित के लिए दिया गया।

अंतरराष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीन-पियरे डारडेन और ल्यूक-डारडेन द्वारा निर्देशित फिल्म तोरी और लौकीता को दिया गया।मैंरीना एर गोर्बेक ने फ़िल्म “क्लोडाइक” के लिए महाराष्ट्र सरकार का सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार और एमआईटी एसएफटी ह्यूमन स्प्रिंरिट अवार्ड जीता। विश्व प्रतियोगिता में फिल्म के लिए विशेष जूरी का उल्लेख तारिक साले द्वारा निर्देशित ‘ बॉय फॉम हेवन’ ने जीता, जबकि अभिनेत्री के लिए विशेष जूरी मेंशन फिल्म “द ब्लू काफ्तान” के लिए लुबना अजाबेल ने जीता। इस प्रकार महोत्सव समापन के अवसर पर सिनेमा लाइन के कई गणमान्य लोगों को पुरस्कृत किया गया।

समारोह में सांस्कृतिक मंत्री चंद्रकांत पाटील ने सिनेमा जगत के लोगों से आह्वान किया कि वे अपने हुनर के जरिए पर्यावरणीय मुद्दों को शामिल करते हुए पारिस्थितिकी समस्याओं को लेकर जागरूकता बढ़ायें। एक समय था जब महाराष्ट्र दुनिया में आर्थिक रूप से 36वें स्थान पर था, लेकिन आज राज्य दसवें स्थान पर हैं। सरकार शेयर बाजारों की तर्ज पर फिल्म आधारित इक्विटी रखने पर भी विचार कर रहे हैं। समारोह में पूर्व सुधीर मुनगतिवार, विद्या बालन, हॉट डॉक्टर पटेल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button