भारत

2024 तक यूपी में पांच लाख करोड़ के काम पूरे होंगे: नितिन गडकरी

लखनऊ-17 जुलाई। केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि 2024 तक पांच लाख करोड़ के काम हम उत्तर प्रदेश में समाप्त करेंगे। वहीं कुछ कामों का शुभारम्भ भी होगा।

नितिन गडकरी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज परिस्थिति बदल रही है। उत्तर प्रदेश बीमारू प्रदेश कहा जाता था। आज उत्तर प्रदेश का विकास हो रहा है। उत्तर प्रदेश के रोड अच्छे बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि निवेश के लिए वाटर, पावर, ट्रान्सपोर्ट व कम्युनिकेशन यह चार चीजें आवश्यक होती हैं। उत्तर प्रदेश में निवेश हो रहा है।

केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने सीतापुर रोड पर बने ओवरब्रिज के लोकार्पण के अवसर पर लखनऊ में इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर फ्लाईओवर बनाने की घोषणा की। इससे सीतापुर में नैमिषारण्य जाना आसान होगा। सिधौली में भी फ्लाईओवर बनेगा। लखनऊ का रिंग रोड अक्टूबर तक शुरू हो जायेगा। कानपुर से लखनऊ पांच हजार करोड़ का ग्रीन एक्सप्रेसवे बना रहे हैं। इसका 25 प्रतिशत काम पूरा हुआ है। 2025 तक यह बन जायेगा।

गोरखपुर से सिलीगुड़ी तक ग्रीन एक्सप्रेसवे बनेगा

नितिन गडकरी ने कहा कि गोरखपुर से सिलीगुड़ी तक ग्रीन एक्सप्रेसवे बनेगा। जल्द इसका भूमि पूजन होगा। इसके अलावा वाराणसी से कलकत्ता तक नया हाईवे बनेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि हमें आत्मनिर्भर भारत बनाना है। सुखी समृद्ध संपन्न भारत बनाना है। मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकारी आयी है। नौ साल में हमें 50 लाख करोड़ रुपये का काम करने का सौभाग्य मिला। दिल्ली से देहरादून जाने के लिए नौ घंटे लगते थे, हमने कहा था कि दो घंटे लगेंगे। हरिद्वार डेढ़ घंटे में पहुंचेंगे। पहले लोग विश्वास नहीं करते थे आज यह सब संभव हो रहा है।

केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश हाईड्रोजन बनाने में अग्रणी प्रदेश बनेगा। योगी ने उत्तर प्रदेश के विकास को एक दृष्टि दी है। उत्तर प्रदेश के एथेनाल से दुनिया के हवाई जहाज चलेंगे। किसानों को समृद्ध बनाने के लिए मोदी सरकार ने जो नीतियां बनाई हैं उस पर अमल करने का काम योगी सरकार ने किया है।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि लखनऊ के नव निर्माण के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जो-जो कहा उससे बढ़कर नितिन गडकरी ने काम किया है। राजनााथ सिंह ने श्रद्धेय अटल जी के सपनों को पूरा करने का काम किया है। मैं पूरे प्रदेश की ओर से केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी का स्वागत करता हूं।

केन्द्रीय मंत्री जनरल वी.के. सिंह ने कहा कि जिस प्रकार उत्तर प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा है, इसमें केन्द्र व प्रदेश सरकार दोनों का सहयोग रहा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर, प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, राज्यमंत्री असीम अरुण, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, राज्यसभा सांसद डॉ अशोक बाजपेई, विधायक डॉ नीरज बोरा उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button