बिहार

2024 तक बनकर तैयार हो जाएगा सीवान का मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल : मंगल पाण्डेय

सीवान- 23 फरवरी। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने बुधवार को कहा कि सीवान में 500 बेड का मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल 2024 तक बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने3 बुधवार को सीवान के मैरवा में 27 एकड़ जमीन पर 550 करोड़ की राशि से बन रहें मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के निर्माण स्थल का निरीक्षण कर चल रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्य कर रही एजेंसी के अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस मेडिकल कॉलज सह अस्पताल के निर्माण होने से आस-पास के जिले की आबादी को प्रत्यक्ष तौर पर लाभ मिलेगा। विशेषकर गोपालगंज, सीवान और इससे सटे उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों के लोगों को भी बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं मिल पाएगी। इस मेडिकल कॉलेज में 500 बेड के अस्पताल एवं 100 छात्रों के क्षमता वाले एमबीबीएस कॉलेज के अलावे बीएससी-नर्सिंग की पढ़ाई भी करायी जाएगी। सीवान जिले में बन रहा यह अस्पताल 2024 से कार्य करना शुरु कर देगा एवं 2025 से एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए शिक्षण-सत्र की शुरूआत करने का लक्ष्य रखा गया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जिले के सभी प्रखंडों में 30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण भी किया जाना है। राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लक्ष्य को ध्यान में रखकर सीवान में बन रहे मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के निर्माण कार्य के विकास को गति प्रदान की जा रही है। उच्च गुणवत्ता के चिकित्सकीय प्रबंधन हेतु स्वास्थ्य विभाग सतत् अपने कार्यों को पूर्ण करने की दिशा में प्रयासरत है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button