
2023 राजस्थान में बनायेंगे बसपा की सरकार:भगवान सिंह बाबा
दिनांक 24 जुलाई 2021 मोनू सिंह होडलिया: आज बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में कार्यकर्ता सम्मेलन अभिषेक गार्डन मैरिज होम में किया गया जिसमें प्रदेश प्रभारी हरि सिंह तेंगुरिया, प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा की उपस्थिति में सम्मेलन हुआ जिसमें भगवान सिंह बाबा ने कहा कि बसपा को बूथ एवं सेक्टर स्तर पर मज़बूत करना है तथा सभी युवा साथियों को ज्यादा ज्यादा जोड कर पार्टी में ज़िम्मेदारी देनी है। अब राजस्थान की जनता बीजेपी कांग्रेस दोनों सरकारों से परेशान हो चुकी है दोनों ही पार्टी सत्ता चलाने में विफल हैं क्योंकि आज राजस्थान में पैट्रोल डीजल, खाद्य पदार्थों में बढ़ती मंहगाई से जनता पूरी तरह से परेशान हैं। राजस्थान में अब तीसरे विकल्प बहुजन समाज पार्टी की अत्यंत आवश्यकता है और 2023 में बसपा राजस्थान में उभरेगी।
जिसमें सभी पदाधिकारियों को ज़िम्मेदारी सौंपी।जिसमें जिला प्रभारी मोती सिंह पार्षद, जिला अध्यक्ष ईश्वर सिंह, घीसाराम पटेल, चरण सिंह, अजय गुर्जर, सरजीत खान, अनूप कोरवाल, देवेंद्र अनाह, रामवीर जाटोलिया, जेके मेहरा, सुरेश धर्मपुरा, मोनू सिंह होडलिया आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।