
180 विद्यार्थियों को बी0बी0ए0, बी0सी0ए0 एवं मास काॅम0 में निःशुल्क नामांकन देगा अम्बेदकर इंस्टीच्यूट आफ हायर एजुकेशन
पटना-14 दिसंबर। अभी देश में बी0बी0ए0, बी0सी0ए0 एवं बी0एम0सी0 प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में डिग्री धारको की भारी आवश्यकता महसूस की जा रही है। राज्य में व्यावसायिक प्रशिक्षण हेतु उन्नत संस्थानो की कमी को ध्यान में रखते हुए अम्बेदकर ग्रुप आॅफ इंस्टीच्यूशन ने पिछले वर्ष मैनेजमेंट डिवीजन का शुभ आरम्भ किया। इस हेतु अम्बेदकर ग्रुप आॅफ इंस्टीच्यूशन, मैनेजमेंट डिवीजन के अंतर्गत बी0बी0ए0, बी0सी0ए0 एवं बी0एम0सी0 पाठ्यक्रम में उन्नत संस्थानों से बेहतर प्रशिक्षण की व्यवस्था दानापुर, पटना में किया गया है।
संस्थान आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय पटना से सम्बद्धता प्राप्त है। विदित हो कि अम्बेदकर ग्रुप द्वारा दानापुर पटना, बेली रोड एवं सीवान में मैनेजमेंट संस्थान की स्थापना की गयी है। विद्यार्थियों को रोजगार हेतु संस्थान द्वारा गठित प्लेसमेंट सेल से देश के विभिन्न कार्पोरेट समूहो से समन्वय स्थापित किया साथ ही अम्बेदकर ग्रुप में प्रति वर्ष सौ से ज्यादा विद्यार्थियों के नियोजन हेतु सीटें रहती है।
संस्थान में नामांकित सभी वर्ग के छात्र-छात्राओं को बिहार राज्य शिक्षा वित निगम के द्वारा उपलब्ध सहायता के आधार पर पूर्णतः निःशुल्क शिक्षण,प्रशिक्षण एवं आवासीय सुविधा उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त संस्थान द्वारा चयनित विद्यार्थियों को कुल शुल्क का 50 प्रतिशत राशि छात्रवृति के अंतर्गत भी प्रदान किया जायेगा।
संस्थान द्वारा संचालित पाठ्यक्रमों के नाम बी0बी0ए0, बी0सी0ए0 एवं बी0एम0सी0 है जिससे विद्यार्थी रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। नामांकन हेतु 31 दिसंबर 2021 तक आवेदन के साथ पंजीयन शुल्क 5575/- जमा कर नामांकन कराया जा सकता है। नामांकन में युवतियों एवं सैनिकों के आश्रीतो को प्राथमिकता दी जाएगी। विस्तृत जानकारी अम्बेदकर इंस्टीच्यूट आॅफ हायर एजुकेशन,दूरभाष 9264447394/9334687761 बेली रोड, गोला रोड मोड़ पटना से प्राप्त किया जा सकता है।
संस्थान में 25 वर्ष से अधिक आयु वाले विद्यार्थियों को बी0 फार्मा में नामांकन एवं प्रशिक्षण हेतु रूपया एक लाख तक की छात्रवृति संस्थान से प्रदान किया जाता है तथा डी0 फार्मा में नामांकित सभी छात्रो को रूपया पच्चास हजार तक की छात्रवृति का प्रावधान है।



