
ताज़ा ख़बरें
15 हजार रिश्वत लेते सरपंच गिरफ्तार
जयपुर- 04 मई। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की उदयपुर टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत मावली तहसील जिला उदयपुर सरपंच को मकान का पट्टा जारी करने की एवज में परिवादी से 15 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिदेशक बीएल सोनी ने बताया कि एसीबी की उदयपुर टीम को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि मकान का पट्टा जारी करने की एवज में ग्राम पंचायत मावली सरपंच हेमेन्द्र जाट 30 हजार रुपये की रिश्वत राशि मांग रहा है। एसीबी उदयपुर टीम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कर ट्रेप की कार्रवाई करते ग्राम पंचायत मावली सरपंच हेमेन्द्र जाट को परिवादी से 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है।



