
ताज़ा ख़बरें
13 वर्षीय बेटी की शादी कर रही थी सौतेली मां, पुलिस ने रुकवाया
कौशांबी- 04 दिसम्बर। सराय अकिल थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में 13 वर्षीय नाबालिग बेटी की शादी को पुलिस ने रोका। बेटी की शादी उसकी सौतेली मां अपने दूर से रिश्ते में करने की तैयारी में थी। पुलिस ने चेतावनी देकर परिवार को छोड़ा।
सराय अकिल के हसनपुर गाव में रहने वाले इस्तियाक अहमद ने पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी कर ली है। पहली बेटी से जन्मी 13 वर्षीय बेटी अलीना को उसकी सौतेली मां ने बुलाया और उसकी शादी दूर के रिश्तेदार से तय कर दी थी। रविवार को बारात आनी थी कि इससे पहले पुलिस को इसकी भनक लग गई और मौके पर पहुंचकर परिवार को जमकर फटकारा। शादी रुकवा दी गई है। पीड़ित लड़की ने पुलिस देख मां की हां में हां मिलाई। फिलहाल नाबालिग बेटी की शादी करने पर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की हिदायत देकर परिवार को छोड़ दिया है।



