स्पोर्ट्स

12वीं राष्ट्रीय सीनियर हॉकी प्रतियोगिताः दिल्ली, झारखण्ड, बंगाल और गुजरात ने जीते अपने मुकाबले

भोपाल- 08 अप्रैल। हॉकी इंडिया तथा खेल और युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भोपाल में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैम्पियनशिप-2022 में शुक्रवार को पांच मैच खेले गए। इनमें दिल्ली, झारखण्ड, बंगाल और गुजरात ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल की, जबकि जम्मू एंड कश्मीर तथा दादर एंव नगर हवेली एंड दमन एवं दीव के बीच खेला गया मुकाबला 3-3 से बराबरी पर छूटा।

प्रतियोगिता 6 से 17 अप्रैल तक भोपाल के मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में खेली जा रही है। शुक्रवार को प्रतियोगिता में पहला मैच हॉकी पंजाब और हॉकी दिल्ली के मध्य खेला गया। इस मुकाबले में हॉकी दिल्ली ने पंजाब हॉकी को 3-2 से परास्त किया। दूसरा मुकाबला हॉकी चण्डीगढ़ और हॉकी झारखण्ड के मध्य खेला गया। इस मुकाबले को झारखण्ड हॉकी ने 3-2 से जीता। तीसरा मुकाबला हॉकी जम्मू एंड कश्मीर तथा दादर एवं नगर हवेली एंड दमन एवं दीव हॉकी के मध्य 3-3 से बराबरी पर रहा। चौथा मुकाबला हॉकी बंगाल और पुडुचेरी हॉकी के मध्य खेला गया। इस मुकाबले में हॉकी बंगाल ने पुडुचेरी को 3-2 से परास्त किया। पांचवा मुकाबला हॉकी गुजरात और हॉकी अरूणाचल के मध्य खेला गया। इस मुकाबले में गुजरात ने अरूणाचल हॉकी को 3-2 से परास्त किया।

पहला मुकाबला-हॉकी पंजाब विरूद्ध दिल्ली हॉकी

आज खेल गए पहले मुकाबले के पहले क्वार्टर के 10वें मिनट में दिल्ली के खिलाड़ी धीरज वत्स ने पेनॉल्टी कार्नर से अपनी टीम के लिए पहला गोल किया। इसी क्वार्टर के 13वें मिनट में पंजाब के खिलाड़ी लवप्रीत जैन्थ ने फील्ड गोल कर अपनी टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। मैच के 14वें मिनट में पंजाब की टीम को पेनॉल्टी कार्नर मिला, जिसे उनके खिलाड़ी महकीत सिंह ने गोल में बदलकर अपनी टीम को 2-1 से बढ़त दिलायी। दूसरे क्वार्टर के 25वें मिनट में दिल्ली के खिलाड़ी धीरज वत्स ने पेनॉल्टी कार्नर से गोल कर अपनी टीम को 2-2 की बराबरी पर ला दिया। मैच के तीसरे क्वार्टर में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। मैच के चौथे और अंतिम क्वार्टर के 60वें मिनट में दिल्ली के खिलाड़ी रोहित ने फील्ड गोल कर अपनी टीम को 3-2 से विजय दिलायी।

दूसरा मुकाबला- हॉकी चण्डीगढ़ विरूद्ध हॉकी झारखण्ड

दूसरे मुकाबले के पहले क्वार्टर के 7वें मिनट में चंडीगढ़ के खिलाड़ी कवंलजीत सिंह ने फील्ड गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलायी। मैच के दूसरे क्वार्टर के 17वें मिनट में झारखण्ड के कप्तान अनुरूद्ध भेंग्रा ने फील्ड गोल कर अपनी टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। इसी क्वार्टर के 23वें मिनट में झारखण्ड के खिलाड़ी नोयल टोप्नो ने पेनॉल्टी कार्नर से गोल कर अपनी टीम को 2-1 की बढ़त दिलायी। मैच के तीसरे क्वार्टर के 37वें मिनट में चंडीगढ़ के खिलाड़ी मोहित ने पेनॉल्टी कार्नर से गोल कर अपनी टीम को 2-2 से बराबरी पर ला दिया। इसी क्वार्टर के 43वें मिनट में झारखण्ड के खिलाड़ी मनोहर मुंडु ने पेनॉल्टी कार्नर से गोल कर अपनी टीम को 3-2 से बढ़त दिलायी। मैच के चौथे और अंतिम क्वार्टर में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। और मुकाबले को झारखण्ड ने 3-2 से जीत लिया।

तीसरा मुकाबला- हॉकी जम्मू एंड कश्मीर तथा दादर एवं नागर हवेली एंड दमन एवं दीव हॉकी

तीसरे मुकाबले के पहले क्वार्टर के 15वें मिनट में जम्मू एंड कश्मीर के खिलाड़ी सोहिल अजीम ने पेनॉल्टी कार्नर से गोल कर अपनी टीम का स्कोर 1-0 कर दिया। मैच के दूसरे क्वार्टर के 16वें मिनट में दादर एवं नागर हवेली एंड दमन एवं दीव के खिलाड़ी नबीन कुजुर ने पेनॉल्टी कार्नर से गोल कर अपनी टीम का स्कोर 1-1 से बराबरी पर ला दिया। मैच के 22वें मिनट में जम्मू एंड कश्मीर के खिलाड़ी बलमीत सिंह ने पेनॉल्टी कार्नर से गोल कर अपनी टीम को 2-1 से आगे कर दिया। मैच के 25वें मिनट में जम्मू एंड कश्मीर के खिलाड़ी मनप्रीत सिंह ने फील्ड गोल कर अपनी टीम को 3-1 की बढ़त दिलायी। मैच के 27वें मिनट में दादर एवं नागर हवेली एंड दमन एवं दीव के खिलाड़ी अनुज सिंह ने फील्ड गोल कर अपनी टीम का स्कोर 3-2 पर ला दिया। मैच के तीसरे क्वार्टर में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। मैच के चौथे और अंतिम क्वार्टर के 47वें मिनट में दादर एवं नागर हवेली एंड दमन एवं दीव के खिलाड़ी विजेन्द्र सिंह ने पेनॉल्टी कार्नर से गोल कर अपनी टीम को 3-3 की बराबरी पर ला दिया। इसके पश्चात दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी और मुकाबला 3-3 से बराबरी पर रहा।

चौथा मुकाबला-हॉकी बंगाल विरूद्ध एलई पुडुचेरी हॉकी

चौथे मुकाबले के पहले क्वार्टर में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। मैच के दूसरे क्वार्टर के 20वें मिनट में पुडुचेरी के कप्तान विनोधन ने पेनॉल्टी स्ट्रोक से गोल कर अपनी टीम का स्कोर 1-0 कर दिया। मैच के 24वें मिनट में बंगाल के खिलाड़ी अलसिम लकरा ने फील्ड गोल कर अपनी टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। मैच के तीसरे क्वार्टर के 34वें मिनट में बंगाल के खिलाड़ी राजेन्द्र ओराम ने पेनॉल्टी कार्नर से गोल कर अपनी टीम का स्कोर 2-1 कर दिया। मैच के 45वें मिनट में पुडुचेरी के खिलाड़ी आर. रंजीथ ने पेनॉल्टी कार्नर से गोल कर अपनी टीम का स्कोर 2-2 से बराबरी पर ला दिया। मैच के चौथे क्वार्टर के 54वें मिनट में बंगाल के खिलाड़ी अमोन मारिस तिर्की ने फील्ड गोल कर अपनी टीम को 3-2 से बढ़त दिलायी। इसके पश्चात दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। इस मुकाबले में हॉकी बंगाल ने 3-2 से जीत दर्ज की।

पांचवा मुकाबला-हॉकी गुजरात विरूद्ध हॉकी अरूणाचल

शाम को 1.30 बजे खेले गए पांचवें मुकाबले के पहले क्वार्टर के 5वें मिनट में अरूणाचल के खिलाड़ी धीरज नैन ने फील्ड गोल कर अपनी टीम का स्कोर 1-0 कर दिया। मैच के 7वें मिनट में गुजरात के कप्तान शुभम यादव ने पेनॉल्टी कार्नर से गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। मैच के दुसरे क्वार्टर में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। मैच के तीसरे क्वार्टर के 32वें मिनट में गुजरात के खिलाड़ी कुशल बाबारामल मेघवाल ने पेनॉल्टी स्ट्रोक ने गोल कर अपनी टीम का स्कोर 2-1 कर दिया। मैच के चौथे और अंतिम क्वार्टर के 47वें मिनट में अरूणाचल के खिलाड़ी दीपक ने पेनॉल्टी स्ट्रोक से गोल कर अपनी टीम को 2-2 से बराबरी पर ला दिया। मैच के अंतिम क्षणों के 60वें मिनट में गुजरात के खिलाड़ी शाहिल कुमार राठौड़ ने मैदानी गोल कर अपनी टीम को 3-2 से विजय दिलायी।

प्रतियोगिता में शनिवार, 09 अप्रैल को पहला मुकाबला प्रातः 7.00 बजे उत्तरप्रदेश हॉकी विरूद्ध छत्तीसगढ़ हॉकी, दूसरा मुकाबला प्रातः 8.45 बजे कर्नाटका विरूद्ध हॉकी उत्तराखण्ड, तीसरा मुकाबला प्रातः 10.30 बजे हॉकी महाराष्ट्र विरूद्ध केरला हॉकी, चौथा मुकाबला अपरांह 12.15 बजे मणीपुर हॉकी विरूद्ध हॉकी हिमाचल और पांचवा मुकाबला सायं 4.00 बजे हॉकी हरियाणा विरूद्ध हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा खेला जाएगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button