बिहारभारतहेल्थ

10 महीने में वैक्सीन तैयार कर अगले 10 महीनों में 100 करोड़ डोज देना अविश्वसनीय: अश्विनी चौबे

पटना। केंद्रीय पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने 100 करोड़ कोरोना वैक्सीन का लक्ष्य पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और समस्त भारतवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।इसे ऐतिहासिक करार देते हुए चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वह कर दिखाया जिसको कभी असंभव माना जाता था। मोदी के असाधारण नेतृत्व, हमारे वैज्ञानिकों, चिकित्सकों, कोरोना वॉरियर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स के मेहनत और आम जनता के सक्रिय सहयोग से ही यह संभव को पाया है।केंद्रीय मंत्री चौबे ने कहा कि 16 जनवरी को कोरोना का पहला डोज देने के बाद 10 महीने के अंदर भारत ने 100 करोड़ डोज का लक्ष्य पूरा कर इतिहास रच दिया। संपूर्ण भारत में अब तक 30 करोड़ लोगों को दोनों डोज और 70 करोड लोगों को सिंगल डोज लग चुका है। इसमें देश के 75 प्रतिशत युवा आबादी को सिंगल डोज और 31 प्रतिशत आबादी को दोनों डोज लग चुका है। 10 साल में विकसित की जाने वाली सामान्य वैक्सीन के अपेक्षा कोरोना जैसी वैक्सीन को प्रधानमंत्री मोदी के असाधारण नेतृत्व में भारत ने 10 महीने में तैयार करके अगले 10 महीनों में ही इसका 100 करोड़ डोज दे दिया जो अविश्वसनीय है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button