भारत

1 दिसंबर से पश्चिम रेलवे की 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें निरस्त रहेंगी

मुंबई- 26 अक्टूबर। पश्चिम रेलवे की छह जोड़ी स्पेशल ट्रेनें पारिचालनिक कारणों से सर्दियों के मौसम में एक दिसम्बर 2021 से 28 फरवरी 2022 तक निरस्त रहेंगी। यह अवधि पूरी होने के बाद ये ट्रेनें पुनः बहाल कर दी जाएंगी। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 05068 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल जो प्रत्येक शुक्रवार को चलती है,3 दिसम्बर 2021 से 25 फरवरी 2022 तक निरस्त रहेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 05067 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल, जो प्रत्येक बुधवार को चलती है, 1 दिसम्बर 2021 से 23 फरवरी 2022 तक निरस्त रहेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 09017 बांद्रा टर्मिनस-हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल जो प्रत्येक बुधवार को चलती है, 1 दिसंबर 2021 से 23 फरवरी 2022 तक निरस्त रहेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09018 हरिद्वार-बांद्रा टर्मिनस- साप्ताहिक स्पेशल जो प्रत्येक गुरुवार को चलती है, 2 दिसंबर, 2021 से 24 फरवरी, 2022 तक निरस्त रहेगी।

ट्रेन संख्या 09403 अहमदाबाद-सुल्तानपुर साप्ताहिक स्पेशल जो प्रत्येक मंगलवार को चलती है, 7 दिसंबर 2021 से 22 फरवरी 2022 तक निरस्त रहेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 09404 सुल्तानपुर-अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल जो प्रत्येक बुधवार को चलती है, 8 दिसंबर 2021 से 23 फरवरी 2022 तक निरस्त रहेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09407 अहमदाबाद-वाराणसी साप्ताहिक स्पेशल जो प्रत्येक गुरुवार को चलती है, 2 दिसंबर 2021 से 24 फरवरी 2022 तक निरस्त रहेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09408 वाराणसी-अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल जो प्रत्येक शनिवार को चलती है, 4 दिसंबर 2021 से 26 फरवरी 2022 तक निरस्त रहेगी।

ट्रेन संख्या 09111 वलसाड-हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल जो प्रत्येक मंगलवार को चलती है, 7 दिसंबर, 2021 से 22 फरवरी, 2022 तक निरस्त रहेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09112 हरिद्वार-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल जो प्रत्येक बुधवार को चलती है, 8 दिसंबर 2021 से 23 फरवरी 2022 तक निरस्त रहेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 04309 उज्जैन-देहरादून द्वि-साप्ताहिक स्पेशल जो प्रत्येक बुधवार एवं गुरुवार को चलती है, 2 दिसंबर 2021 से 24 फरवरी 2022 तक निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 04310 उज्जैन-देहरादून द्वि-साप्ताहिक स्पेशल जो प्रत्येक मंगलवार एवं बुधवार को चलती है, 1 दिसंबर 2021 से 23 फरवरी 2022 तक निरस्त रहेगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button