स्पोर्ट्स

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला राष्ट्रीय शिविर के लिए 60 खिलाड़ियों की घोषणा

नई दिल्ली- 27 दिसंबर। हॉकी इंडिया ने सोमवार को भारतीय खेल प्राधिकरण, बेंगलुरु में 27 दिसंबर 2021 से शुरू होने वाले सीनियर महिला राष्ट्रीय शिविर के लिए 60 खिलाड़ियों की घोषणा की। खिलाड़ियों का चयन हाल ही में आयोजित 11वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2021, पहली हॉकी इंडिया सीनियर महिला अंतर-विभाग राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2021 और हॉकी इंडिया द्वारा स्वीकृत अन्य घरेलू आयोजनों में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। 60 सदस्यीय सूची में उन खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है जिन्हें सीनियर महिला कोर ग्रुप से अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन के आधार पर बरकरार रखा गया है। जूनियर महिला टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी इस समूह में चुना गया है।

शिविर के लिए खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है-

गोलकीपर्स-सविता,रजनी एतिमारपु,बिच्छू देवी खरीबम,अल्फा केरकेट्टा,श्वेता, सुष्मिता पाटिल।

डिफेन्डर्स- दीप ग्रेस एक्का,गुरजीत कौर,निक्की प्रधान, मनप्रीत कौर,रश्मिता मिंज़,सुमन देवी तौदाम महिमा चौधरी,गगनदीप कौर, उदिता, अक्षता ढेकाले, इशिका चौधरी, मरीना लालरामनघाकि,प्रियंका,रीत,रीमा बक्सला,अंजलि एच.आर,रेणुका यादव, मुदिता।

मिडफील्डर-निशा,सलीमा टेटे,सुशीला चानु, ज्योति,नवजोत कौर,मोनिका,लिलिमा मिंज़,नमिता टोप्पो,रीना खोखरी, मारियाना कुजुर, सोनिका, नेहा, अजमीना कुजुर,बलजीत कौर,सुषमा कुमारी।

फॉरवर्ड- रानी,लालरेम्सियामी,नवनीत कौर,राजविंदर कौर,वंदना कटारिया,शर्मिला देवी,दीपिका,जीवन किशोरी टोप्पो,लालरिन्दिकी, संगीता कुमारी, अर्चना भारद्वाज,सरबदीप कौर,नवजोत कौर,ज्योति,मोनिका सिहागो,प्रीति दुबे,राजू रणवा,आर्य के.एम,उपासना सिंह,दीप्ति लकड़ा,ऐश्वर्या चव्हाण।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button