क्राइम

हैदराबादः भीषण आग ने 10 प्रवासी मजदूरों की मौत, मरने वाले सभी बिहार निवासी

हैदराबाद- 23 मार्च। शहर के बोइगुड़ा इलाके में एक कबाड़ गोदाम में बुधवार तड़के करीब 4 बजे लगी भीषण आग की चपेट में आकर 10 लोगों की मौत हो गई, जिनके शव निकाले जा चुके हैं। हादसे में घायल एक मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

मरने वाले सभी प्रवासी मजदूर थे जो बिहार के छपरा जिले के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान दिनेश,बिट्टू, राजू, दीपक,पंकज, सिकंदर,दामोदर,सत्येंद्र और चिंटू के रूप में हुई है। मृतक परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच-पांच लाख रुपये की मदद की घोषणा की गई है।

बताया जा रहा है कि आग तेजी से फैली और सोते हुए मजदूरों को भागने तक का समय नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक कबाड़ गोदाम की पहली मंजिल पर कुल 12 मजदूर सो रहे थे और भूतल पर उनके निकलने का एक ही रास्ता था,जिसका शटर रात में बंद था। जिस जगह मजदूर सो रहे थे वहीं से सभी की लाशें मिलीं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button