ताज़ा ख़बरें

हिमाचल कांग्रेस में हावी हो रही अंतर्कलह, घुटन महसूस कर रहे कांग्रेसी : भाजपा

शिमला- 09 अगस्त। भाजपा ने दावा किया है कि हिमाचल में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार में अंतर्कलह चरम सीमा पर पहुंच गया है। भाजपा प्रवक्ता महेंद्र धर्मानी ने बुधवार को शिमला में कहा कि कांग्रेस के नेता जिस तरह से अपना दर्द जनता के समक्ष ला रहे हैं उसे पूर्ण रूप से दिखाई देता है कि कांग्रेस एक विभाजित राजनीतिक दल है। कांग्रेस नेता पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मंत्री पद की दौड़ में शामिल हमीरपुर और कांगड़ा के दो कांग्रेस विधायकों के फेसबुक पोस्ट से यह स्पष्ट हो रहा है कि कांग्रेस में एक युद्ध का आगाज होने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन वाली सरकार की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सामने आए दिन नई परेशानी खड़ी हो जाती है इससे प्रदेश का विकास रुक गया है।

उन्होंने कहा कि मंत्री की दौड़ में शामिल दो विधायकों के फेसबुक पोस्ट ने कांग्रेस में सियासी हलचल पैदा कर दी है। इससे कांग्रेस सरकार में महाभारत का आगाज हो चुका है। कांग्रेस के लोग अपने ही साथियों को गीता का सार पढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। जिस तरह महाभारत में पांडवों ने पांच गांव की मांग की थी, उसी तरह कांग्रेस के विधायक भी ऐसे ही कुछ गांव की मांग कर रहे हैं, जो उन्हें मिल नहीं पा रहा है।

धर्माणी ने कहा कि कांग्रेस सरकार और संगठन के बीच खटास पहले भी बढ़ती देखी गई है और इसकी आहट दिल्ली तक सुनाई दे रही है। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह की मुलाकात के बाद प्रदेश में राजनीतिक तौर पर बड़ी हलचल हुए थी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने भी इसी प्रकार का विरोध दर्ज किया था।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button