भारत

हिजाब विवाद पर भड़कीं जायरा वसीम, सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास

कर्नाटक में हिजाब को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऋचा चड्ढा,स्वरा भास्कर,कंगना रनौत, जावेद अख्तर जैसे सितारों के प्रतिक्रिया देने के बाद अब इस कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है जायरा वसीम का। दंगल,सीक्रेट सुपरस्टार और द स्काई इज पिंक जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी अभिनेत्री जायरा वसीम देश में चल रहे हिजाब विवाद पर जमकर भड़की है और इसकी भड़ास उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में निकाली है।

अपनी पोस्ट में जायरा वसीम ने लिखा-‘हिजाब पहनना एक विकल्प है, यह सोच गलत है। सुविधा या अज्ञानता की वजह से ऐसी सोच बनी है। हिजाब इस्लाम में एक विकल्प नहीं बल्कि एक दायित्व है। अल्लाह, जिसे वह प्यार करती है और जिसे वह खुद को सौंप चुकी है, उसके द्वारा दिए गए एक दायित्व को पूरा करने के लिए महिला हिजाब पहनती है। एक महिला के रूप में मैं कृतज्ञता और विनम्रता के साथ हिजाब पहनती है, मैं इस पूरी व्यवस्था का विरोध करती हूं। जहां महिलाओं को केवल एक धार्मिक प्रतिबद्धता करने के लिए रोका और परेशान किया जा रहा है।

मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ इस पूर्वाग्रह को ढेर करना और ऐसी व्यवस्था स्थापित करना जहां उन्हें शिक्षा और हिजाब के बीच फैसला करना चाहिए या छोड़ देना एक पूर्ण अन्याय है। आप उन्हें एक बहुत विशिष्ट विकल्प बनाने के लिए मजबूर करने का प्रयास कर रहे हैं। इन सबसे ऊपर, एक मुखौटा बनाना कि यह सब सशक्तिकरण के नाम पर किया जा रहा है, और भी बुरा है जब यह बिल्कुल विपरीत है। दुख की बात है।’

गौरतलब है बीते दिनों कर्नाटक के कई स्कूल-कॉलेज में हिजाब को लेकर बवाल मचा हुआ। इसी बीच कर्नाटक के एक कॉलेज का एक वीडियो सामने आया, जहां एक लड़की कॉलेज में हिजाब पहनकर आती है। तभी छात्रों की भीड़ लड़की की ओर बढ़ती है। लड़की के सामने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए जाते हैं तो लड़की भी ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे लगाकर जवाब देती है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।जिसके बाद हिजाब के मुद्दे पर हर कोई अपनी प्रतिक्रिया इस मुद्दे पर देखने लगा और यह विवाद बढ़ता गया। सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर यूजर दो गुटों में बंटे नजर आये। कुछ ने इसका समर्थन किया तो वहीं कुछ ने इसे गलत भी ठहराया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button