
हमारी प्रशंसा कर भाजपा में झगड़ा लगाना चाहते हैं नीतीश: सुशील मोदी
पटना-05 जनवरी। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने आज अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार भाजपा में झगड़ा लगाना चाहते हैं। इसीलिए वह मेरी प्रशंसा करते हैं। हमारे प्रति उनका दर्द या प्यार नहीं है। ऐसा कर वह भाजपा के नेताओं को लड़वाना चाहते है लेकिन ऐसा कभी नहीं होगा।
उन्होंने मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि नीतीश कुमार बिहार की यात्रा निकालें या देश की, उससे क्या फायदा। इनको कोई अपनाने वाला नहीं। मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार ने एक बार फिर से लालू यादव को भी धोखा दिया। तय हुआ था कि बिहार की गद्दी तेजस्वी यादव को सौंप कर देश की राजनीति करेंगे लेकिन एक बार फिर से धोखा देते हुए 2025 तक इंतजार करने को कह रहे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को अब एनडीए में लेने का सवाल ही पैदा नहीं होता है। उनके लिए एनडीए का दरवाजा हमेशा के लिए बंद हो गया है।