बिहार

हमारी तरफ आये मांझी, हम मिलकर सरकार बनायेंगे: तेजप्रताप

पटना- 23 दिसंबर। पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी को इन दिनों ब्राह्मण समुदाय के विरोध में बयान देने को लेकर सभी दलों की ओर से नसीहत दी जा रही है। इसी क्रम में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने आज उन्हें राजद में शामिल होने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी में बन नहीं रही है। पहले वाली बात नहीं रह गई है। डबल इंजन धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि हमारी मांझी से बातचीत होती रहती है। उन्हें इस तरह के बयानों से बचना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे हमारी तरफ आये हम मिलकर सरकार बनाए। इसके साथ उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाज सुधार यात्रा पर सवाल उठाया । उन्होंने आज अपने ट्विटर पर एक वीडियो जारी करते हुए लिखा है- ऐसी यात्राओं का कोई फायदा नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार में शराब बिक रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि थानेदार शराब बिकवा रहे हैं। अधिकारी लोग शराब का सेवन कर रहे हैं। इस यात्रा से गरीब जनता का नुकसान हो रहा है। राज्य में शिक्षा और स्वास्थ्य का बुरा हाल है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button