स्पोर्ट्स

हंड्रेड प्लेयर ड्राफ्ट : वेल्श फायर ने शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ को खरीदा

लंदन- 24 मार्च। पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस राऊफ को गुरुवार को द हंड्रेड 2023 के लिए हुए प्लेयर ड्राफ्ट में वेल्स फायर की टीम ने खरीदा। हालांकि दोनों ही अभी तक टूर्नामेंट में खेलने के लिए तैयार नहीं हुए हैं।

ड्राफ्ट में 8 टीमों द्वारा पुरूष और महिला श्रेणियों में 64 खिलाड़ियों को चुना गया। वेल्स फायर ने इसके बाद इंग्लिश क्रिकेटर टॉम एबेल और सोफिया डंकले को की भी चुना।

इन खिलाड़ियों के अलावा, महिला ड्राफ्ट में चुने गए अन्य खिलाड़ियों में ग्रेस हैरिस (लंदन स्पिरिट्स), लौरा वोल्वार्ड्ट (मैंचेस्टर ओरिजिनल्स), केट क्रॉस (नॉर्दन सुपरचार्जर्स), सुजी बेट्स (ओवल इनविंसिबल्स) और हरमनप्रीत कौर (ट्रेंट रॉकेट्स) शामिल थे।

डैनी व्याट, सोफी डिवाइन और एलिस डेविडसन-रिचर्ड्स को राइट टू मैच कार्ड का उपयोग करके चुना गया।

इस बीच, मेन्स ड्राफ्ट में, कीरोन पोलार्ड, बाबर आजम और ट्रेंट बोल्ट सहित कई शीर्ष विदेशी खिलाड़ियों को स्थानीय प्रतिभाओं के पक्ष में नजरअंदाज कर दिया गया। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर टिम डेविड को साउथर्न ब्रेव ने राइट टू मैच का इस्तेमाल कर रिटेन किया गया।

द हंड्रेड का तीसरा संस्करण 1 अगस्त से शुरू होने वाला है। प्रत्येक टीम टी20 ब्लास्ट के ग्रुप चरणों के बाद दो और खिलाड़ियों को ‘वाइल्डकार्ड’ के रूप में साइन कर सकेगी। महिला टीम को मसौदा प्रक्रिया के बाहर करार करने की अनुमति होगी।

द हंड्रेड 2023 के लिए हुए प्लेयर ड्राफ्ट में टीमों द्वारा चुने गए खिलाड़ी….

बर्मिंघम फीनिक्स: सोफी डिवाइन, हन्ना बेकर, ईव जोन्स, केटी लेविक, बेन डकेट, जेमी स्मिथ, माइल्स हैमंड।

लंदन स्पिरिट: ग्रेस हैरिस, सारा ग्लेन, सोफी मुनरो, सोफी लफ, मिचेल मार्श, ओली स्टोन, माइकल पीपर।

मैनचेस्टर ओरिजिनल्स: लौरा वोल्वार्ड्ट, अमांडा-जेड वेलिंगटन, कैथरीन ब्राइस, केटी जॉर्ज, लॉरी इवांस, एश्टन टर्नर, जोश टोंग।

नार्दर्न सुपरचार्जर: केट क्रॉस, जॉर्जिया वेयरहैम, एलिस डेविडसन-रिचर्ड्स, रीस टॉपले, टॉम बैंटन, माइकल ब्रेसवेल, बास डे लीडे।

ओवल इनविंसिबल्स: सूजी बेट्स, डेन वान नीकेर्क, मैडी विलियर्स, पेज शॉल्फिल्ड, हेनरिक क्लासेन, रॉस व्हाइटली, इहसानुल्लाह।

सदर्न ब्रेव: डैनी व्याट, आन्या श्रुबसोल, क्लो ट्रायॉन, मैटलान ब्राउन, लेउस डू प्लॉय, टिम डेविड, डेवोन कॉनवे।

ट्रेंट रॉकेट्स: हरमनप्रीत कौर, लिजेल ली, कर्स्टी गॉर्डन, ग्रेस पॉट्स, टॉम कोहलर-कैडमोर, सैम हैन, ब्रैड व्हील।

वेल्श फायर: सोफिया डंकले, शबनीम इस्माइल, जॉर्जिया एल्विस, फ्रेया डेविस, लॉरा हैरिस, एलेक्स हार्टले, टॉम एबेल, डेविड विली, शाहीन अफरीदी, ग्लेन फिलिप्स, हारिस रऊफ, रूलोफ वैन डेर मर्व, स्टीवी एस्किनाज़ी, डैनियल डौथवेट।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button