भारत

सोशल मीडिया पर दोस्त बनी अमेरिका के न्यूयार्क की सोनिया पहुंची मुरादाबाद के उदयपुर, सालिम से रचाई शादी

मुरादाबाद- 24 दिसम्बर। मुरादाबाद जिले के कुंदरकी ब्लॉक के ग्राम उदयपुर चंदन निवासी युवक से शादी रचाने के लिए अमेरिका के न्यूयार्क की युवती भारत आई। बताया जा रहा है कि दो वर्ष पूर्व युवक एवं युवती की दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई थी। इन दोस्ती ने दोनों को एक दूसरे का हमसफर बना दिया। उस समय युवक सऊदी अरब में हेयर कटिंग का काम करता था। अमेरिका से शादी रचाने भारत आई युवती की सुरक्षा के मद्देनजर अमेरिकन दूतावास के स्तर से भी मॉनिटरिंग की जा रही थी। दोनों के वैवाहिक कार्यक्रम पर सेटेलाइट के माध्यम से नजर रखी जा रही थी।

मुरादाबाद जिले के कुंदरकी ब्लॉक के ग्राम उदयपुर चंदन निवासी मोहम्मद सालिम की दो वर्ष पूर्व अमेरिका के न्यूयार्क की रहने वाली युवती सोनिया से हो गई थी। सोशल मीडिया की यह दोस्ती सात समंदर पार प्यार में बदल गई। न्यूयार्क की सोनिया अपने प्यार को पाने के लिए मुरादाबाद जिले के कुंदरकी ब्लॉक के ग्राम उदयपुर चंदन पहुंच गई। जहां गांव वालों ने मोहम्मद सालिम और सोनिया की शादी करा दी। अब सालिम और सोनिया की शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। क्षेत्र में पहला मामला है कि अमेरिकन युवती ने कुंदरकी के छोटे से गांव के युवक को अपना हमसफर चुना है। अमेरिका से शादी करने आई इस दुल्हन को गांव में हर कोई देखने को उत्सुक था और दोनों के प्यार की कहानी लोग सुन कर हैरान रह गए। फेसबुक पर सालिम की दोस्ती जब सोनिया से हुई तो वह सऊदी अरब में हेयर कटिंग का काम करता था। युवती के कुछ रिश्तेदार भी सऊदी अरब में रहते हैं, जिनसे भी सालिम की अच्छी जान पहचान हैं। सोनिया और सालिम घंटों फेसबुक के जरिए एक दूसरे से बात करते थे। जिसके बाद धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। हालांकि शादी की रस्में पूरी होने के बाद सोनिया अपने पति सालिम के साथ अमेरिका में ही रहेंगी। सोनिया वर्तमान में अमेरिका में ही फार्मेसी का कोर्स कर रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button