स्पोर्ट्स

सुरेश रैना ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लिया

मुंबई- 06 सितंबर। भारत के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने मंगलवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है। इससे पहले 15 अगस्त, 2020 को रैना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी।

रैना एमएस धोनी की कप्तानी में 2011 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे। रैना आगामी घरेलू सत्र में उत्तर प्रदेश के लिए नहीं खेलेंगे।

रैना ने ट्वीटर पर अपने संन्यास की घोषणा करते हुए ट्वीट किया, “अपने देश और राज्य यूपी का प्रतिनिधित्व करना एक पूर्ण सम्मान की बात है। मैं क्रिकेट के सभी प्रारूपों से अपने संन्यास की घोषणा करना चाहता हूं। मैं बीसीसीआई, उत्तर प्रदेश क्रिकेट, चेन्नई सुपर किंग्स, राजीव शुक्ला सर व मेरे सभी प्रशंसकों को उनके समर्थन और मेरी क्षमताओं में अटूट विश्वास के लिए धन्यवाद देता हूं।”

13 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में रैना ने 18 टेस्ट, 226 वनडे और 78 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

रैना ने भारत के लिए 226 एकदिवसीय मैचों में 5615 और 78 टी 20 आई में 1605 रन बनाए। टेस्ट में पदार्पण पर शतक बनाने वाले रैना क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में शतक बनाने वाले पहले भारतीय भी हैं और उनके ये शतक भारत के बाहर बनाए गए थे।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलते हुए सुरेश रैना ने 205 आईपीएल मैचों में 136.76 की स्ट्राइक रेट से 39 अर्धशतक और एक शतक के साथ 5528 रन बनाए हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button