
भारत
सुप्रीम कोर्ट में शीतकालीन अवकाश के दौरान कोई वेकेशन बेंच नहीं बैठेगी, 2 जनवरी को खुलेगा कोर्ट
नई दिल्ली- 16 दिसंबर। सुप्रीम कोर्ट में शीतकालीन अवकाश के दौरान कोई वेकेशन बेंच नहीं बैठेगी। इस बात की जानकारी आज चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कही। आज सुप्रीम कोर्ट का इस वर्ष का अंतिम कार्यदिवस था।
सुप्रीम कोर्ट अब 2 जनवरी को खुलेगा। आम तौर पर वेकेशन बेंच ग्रीष्मावकाश के दौरान मई-जून में बैठती है, शीतकालीन अवकाश के दौरान नहीं। चीफ जस्टिस की ये सूचना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि हाल ही में केंद्रीय विधि मंत्री किरेन रिजिजू ने न्यायपालिका पर निशाना साधते हुए लंबी छुट्टियों की चर्चा की थी। लंबे अवकाश हमेशा से ही चर्चा और आलोचना का विषय रहा है। बांबे हाईकोर्ट में तो एक याचिका भी लंबित है जिसमें कोर्ट की लंबी छुट्टियों के प्रावधान को चुनौती दी गई है।



