
भारत
सुप्रीम कोर्ट परिसर में चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने ध्वजारोहण किया
दिल्ली- 15 अगस्त। देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर मंगलवार को नई दिल्ली स्थित सुप्रीम कोर्ट परिसर में आयोजित समारोह में चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल एवं सुप्रीम कोर्ट के अन्य जज समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।



