
सीतामढ़ी की मेयर बनी रौनक जहां, तो आशुतोष उप मेयर निर्वाचित
सीतामढ़ी- 30 दिसंबर। सीतामढ़ी नगर निगम के मेयर पद पर रौनक जहां ने शानदार जीत दर्ज की। वहीं आशुतोष कुमार उप मेयर पद निर्वाचित हुए। रौनक जहां ने 21562 मत प्राप्त की। जबकी विशाल कुमार ने 18549 मत लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं सुवंश राय 11611 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे।
वहीं उप मेयर में आशुतोष कुमार 11920 मत पाकर विजयी घोषित किए गए। अमानुल्लाह सागर 9365 मत प्राप्त कर दूसरे एवं इरशाद अहमद 8686 प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे।
मतगणना शांतिपूर्ण,निष्पक्ष एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया गया। विधि व्यवस्था संधारण के प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा पूरी मुस्तैदी से कर्तव्यों का निर्वहन किया गया है। वहीं जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक लगातार पुरी मतगणना की निगरानी करते रहे। यहीं कारण रहा कि मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।



