
सीएम सिस्टम से पहले अपने मंत्री,अधिकारी और सरकार को सुधारे: तेजस्वी
पटना- 31 दिसंबर। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने पूछे गये सवाल का जवाब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से नहीं मिलने पर कहा है कि हम सवाल पूछे थे बेरोजगारी और गरीब बिहार में प्रशासनिक अराजकता फैली है। नीति आयोग की रिपोर्ट में बिहार हर क्षेत्र में फिसड्डी है। उन्होंने कहा की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था कौन सुधारेगा। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा चाहिए। उन्होंने कहा की समाज सुधारने की बात तो ठीक है लेकिन ये सारी चीजों को कौन सुधारेगा ये किसकी जिम्मेवारी है। पहले वो सिस्टम और अपने मंत्री, अधिकारी और सरकार को तो सुधारते। इसपर वे बोलने के लिए तैयार नहीं है।
तेजस्वी ने आज यहां झारखंड में पेट्रोल के दाम में कमी किये जाने को लेकर मुख्यमंत्री पर सवाल उठाया । उन्होंने कहा कि झारखंड में गरीब और बीपीएल परिवार को 26 जनवरी के बाद पेट्रोल के दाम में 25 रुपए प्रति लीटर कमी की गयी है लेकिन यहां ऐसा कुछ नहीं हुआ । मुख्यमंत्री खुद बोलते हैं की बिहार पिछड़ा और गरीब राज्य है। मदद मिलनी चाहिए तो बिजली क्यों देश भर से महँगा बिकवाते है। सरकार चाहे तो पेट्रोल और डीजल पर अपना टैक्स कम करती ही है लेकिन बिहार में सबसे महंगा बिजली क्यों बेचते हैं। जब गरीब राज्य है तो उत्पादन क्यों नहीं होता है।उन्होंने कहा कि पहले भी मैंने कहा है कि हमारी सरकार आएगी तो बिहार में बिजली का उत्पादन बढ़ाने का काम करेंगे।



