बिहार

सीएम नीतीश ने बिहार में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनकर रखा हैः सलीम प्रवेज

मधुबनी- 29 मई। जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की समीक्षात्मक एवं विस्तारित बैठक जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कामत के अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह विधान परिषद के पूर्व उपसभापति सलीम परवेज का निर्वतमान जिला अध्यक्ष अहमद हुसैन ने स्वागत टोपी एवं चादर पहनाकर किया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए सलीम परवेज ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय को सोचने का समय आया, जो बिहार के परिदृश्य में अकलियतों के लिए वर्तमान सरकार के मुखिया विकास पुरुष नीतीश कुमार के नेतृत्व में अल्पसंख्यकों की समृद्धि एवं उन्नति के लिए कार्य किए गए है, वह आजादी के बाद ऐसा कार्य किसी मुख्यमंत्री ने नहीं किया था। आज अल्पसंख्यक समुदाय के विकास एवं षिक्षा के अलावा कब्रिस्तान की घेराबंदी,मदरसा की समृद्धि,प्रोत्साहन राशि की बात हो,बिहार प्रदेश में विश्व स्तरीय अंजुमन इस्लामिया हॉल का निर्माण,वक्फ बोर्ड जमीनों को सुरक्षित करने का काम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है। राज्य में सामान्य वातावरण में जो सौहाद्रपूर्ण वातावरण बनाया गया है, यह सभी नीतीश कुमार का ही देन है।

बिहार प्रदेश में सभी जिलों में उच्च कोटि एवं उच्च व्यवस्थाओं के साथ आधुनिक छात्रावास का निर्माण करवाया गया। पूरे देश में जो तनाव की स्थिति पैदा होती है,इसमें बिहार ही एक ऐसा प्रदेश है,जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहता है। आज तक जितने भी पार्टी अल्पसंख्यकों का वोट लेते रहे, सभी ने उनको ठगने का काम किया। ऐसा ही उदाहरण सिवान जिला के शहाबुद्दीन के मृत्यु के बाद भी उनकी पत्नी हिना शहाब को सम्मान नहीं दिया गया,सिर्फ अकलियतों का वोट लेते रहे।

मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष अब्दुल कयूम, डा.सबीह अहमद,रेजा आलम दानिष,अषरफ अंसारी,वसीम अहमद,सौबेर अहमद,अधिवक्ता महताब आलम,तजम्मुल हुसैन,मो.मुस्तकीम राईन,किसबरी खातून,अखतर हुसैन,शिव कांत झा,परवेज आलम,उमर फारूक,मो.मोहिउद्दीन,अब्दुल मजीद,जान मंसूरी, मुजाहिद मदनी,मो. परवेज,रूपेश चांद,संजीव कुमार झा,सोनी कुमारी,भरत चोधरी,किशन मंडल,प्रभात रंजन,डॉ संजीव कुमार झा,जयवीर सिंह कुशवाहा,विमला देवी,अख्तर हुसैन,जहीर मलमली,इफ्तेखार जिलानी,रजिक अहमद,महफूज आलम,तोहिद आलम,असफाक,मो.सहबाज,मो समीम,नगर अध्यक्ष राजा चोधरी आदि लोग उपस्थित थे। वहीं कार्यक्रम का संचालन अहमद हुसैन ने किया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button