
पटना। बिहार के छपरा के तरैया थाना क्षेत्र के नंदनपुर गांव निवासी एक सीआरपीएफ के जवान ने जम्मू में गोली मारकर आत्महत्या कर लिया है।मृतक जम्मू में जिला रामबन के बटोट में कार्यरत था।मृतक जवान चंद्रिका सिंह के 36 वर्षीय पुत्र राजीव रंजन सिंह उर्फ राजू सिंह बताया जाता है।मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था।जो 84 सीआरपीएफ बटालियन में कार्यरत था।वही चार भाई आर्मी में कार्यरत है।मृतक जवान वर्ष 2009 में सीआरपीएफ में ज्वांइन किया था।जवान की शादी रिंकी सिंह के साथ 2011 में हुई थी।जिसे दो पुत्र पाँच वर्षीय आरो कुमार व तीन वर्षीय दिब्यांश कुमार है।परिजनों ने बताया कि मृतक के चाचा चंद्रमा सिंह का ग्यारह दिन पहले मृत्यु हो गया था।21 अक्टूबर को श्राद्धकर्म होने वाला था।जिसमे सभी भाई श्राद्धकर्म में आने वाले थे।जिसमें चार भाई छुट्टी लेकर घर आ गये थे।राजीव रंजन सिंह उर्फ राजू सिंह ने विभाग में छुट्टी के लिए अर्जी दिया था।छुट्टी नही मिलने के कारण तनाव में आकर गोली मारकर आत्महत्या कर लिया है।वही सीआरपीएफ के एएसपी अजय मलिक ने दूरभाष पर सम्पर्क करने पर बताया कि सीआरपीएफ के जवान राजीव रंजन सिंह ने परिवारिक कलह के कारण गोली मारकर आत्महत्या कर लिया है।परिजनों में मृतक के पिता चंद्रिका सिंह,माता लालझरी देवी,पत्नी रिंकी सिंह,पुत्र आरो व दिब्यांश सहित चारो भाई विनय सिंह,लखन सिंह,शत्रोहन सिंह व भरत सिंह का रो-रो कर बुरा हाल है।



