
सिलेंडर में धमाके से मां-बेटे की मौत
हाथरस- 22 नवम्बर। जिले में मंगलवार देर शाम एक हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। जिनके शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव छौक की महिला विटामिन देवी और उनका बेटा विनोद कहीं बाहर गए हुए थे। जानकारी के अनुसार शाम को जब दोनों वापस अपने घर लौटे थे। उन्होंने घर का दरवाजा खोलकर जैसे ही माचिस की तीली जलाई उन्हें नहीं मालूम था कि गैस सिलेंडर लीकेज है और घर में गैस भरी हुई है,माचिस जलाते ही घर में आग लग गई और सिलेंडर में धमाका हो गया।
हादसे में वृद्ध मां और बेटा की मौके पर ही मौत हो गई। धमाके की आवाज और आग की लपटें देखकर ग्रामीण तत्काल मौके पर दौड़े और बचाव कार्य कर आग को बुझाया। आग से घर का सारा सामान जल गया है। सूचना पर इलाका पुलिस भी मौके पर आई। जिनके द्वारा आग पर काबू पाया पुलिस ने मां बेटा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।



