
क्राइम
साढ़े दस किलो अवैध अफीम के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार
जयपुर- 05 फ़रवरी। कोटा जिले की कनवास थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान स्कार्पियो सवार चार अंतरराज्यीय तस्करों से नशे की बड़ी खेप बरामद की है। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में भानपुर निवासी तस्कर भेरूलाल मीणा (27), रघुनंदन मीणा (21), मनोज मीणा (25) तथा मुकेश पाटीदार (39) को 10 किलो 576 ग्राम अवैध अफीम समेत गिरफ्तार किया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने बताया कि कनवास थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे 52 कनवास तिराहा दरा स्टेशन पर नाकाबंदी की गई थी। नाकाबंदी में मध्य प्रदेश नंबर की संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोक तलाशी लेने पर 10 किलो 576 ग्राम अवैध अफीम मिलने पर गिरफ्तार किया गया।



