
बिहार
साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूकता जरूरीः रश्मि
मधुबनी- 23 नवंबर। बीते दिनों रिटायर्ड प्रधान सहायक भच्छी गांव निवासी इंद्र मोहन लाल दास के खातों से साइबर अपराधी ने 11 लाख रुपया का चूना लगा दिया था। इस मामले को लेकर साइबर थाना में उक्त व्यक्ति प्राथमिकी दर्ज करायीं थी। इस संदर्भ साईबर थानाध्यक्ष रश्मि कुमारी ने बताई कि, प्राथमिकी होते ही साईबर आरोपी को पकड़ने हेतु टिम गठित किया गया है। बतायीं कि इस प्रकार कि घटना वह भी सरकारी कर्मचारी के साथ होना कही ना कही दुखद है। शिक्षित होने के बाद भी लोग साईबर आरोपी के चंगुल में फंस जाते है। उन्होंने आगे बतायीं साईबर अपराधियों से अलर्ट रहे जिले वासियों। आपको फोन कर बैंक,मोबाइल सिम एक्सचेंज फर्जी मैसेज दिखाकर आपसे पैसा ठगी कर सकता है। तथा इस प्रकार के कॉल आते है तो एक बार आप अपने आसपास या थाना को सूचना दें, ताकि साइबर के जाल में फंसने से पहले बच सके।



