
सहरसा- 11 नवम्बर। बिहार के जिले के बलवाहाट ओपी क्षेत्र के मटेश्वरधाम मंदिर प्रांगण के शिवगंगा में छठ पूजा के दौरान गुरुवार की सुबह कांठो निवासी शशिकांत पासवान के पुत्र बादल कुमार (18) की मौत डूबने से हो गई।
उक्त युवक के छठ घाट पर डूबते ही छठव्रती महिला व श्रद्धालुओं में अफरा तफरी मच गई। घाट पर उपस्थित लोगों ने तैरकर पानी में डुबकी लगा जब तक निकालता तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर बलवाहाट पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम में भेज दिया।



