
सहरसा:- अपराधियों ने दो अलग अलग स्थानों पर लूट काे दिया अंजाम, विरोध करने पर गोली मार कर किया जख्मी
सहरसा-04 फरवरी। सदर थाना के दो विभिन्न क्षेत्र में देर शाम हथियार दिखा कर दो बाइक सवार से कीमती सामान सहित नकद रुपए की छिनतई कर ली। पहला मामला स्थानीय पशुपालन कार्यालय के निकट घटित हुई है। उक्त मामले में सत्तर कटैया प्रखंड क्षेत्र स्थित अगवानपुर कृषि महाविद्यालय के कर्मी मिथलेश कुमार मंडल से हथियारबंद दो अपराधियों ने बाइक और कीमती सामान छीनने का प्रयास किया। उनके द्वारा विरोध किए जाने पर उन पर गोली चला दी। गोली पैर में लगने से जख्मी हो गया।
गोली की आवाज पर लोगों की भीड़ जुट जाने से भाग गए। जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जबकि दूसरा मामला सदर थाना क्षेत्र के सर्वा ढाला के निकट घटी। जिसमें सोनवर्षा राज प्रखंड कार्यालय कर्मी एवं स्थानीय कायस्थ टोला,वार्ड नं 28 निवासी बिभूति भुषण झा के पुत्र कुमार हेमंत के साथ हथियार बंद अपराधियों ने मारपीट कर एवं हथियार दिखा कर लूटपाट का अंजाम दिया। वे प्रखंड कार्यालय सोनवर्षा राज में कार्यपालक सहायक के पद पर नियुक्त है। रोज के तरह वे बाइक से घर लौट रहे थे। उनके साथ कार्यालय के मित्र भी थे। सर्वा ढाला के निकट ओवरटेक कर अपराधियों ने मोबाईल , नकद सहित सोने की अंगूठी छीन लिया। सदर थाना पुलिस दोनों मामले की जांच नें जुट गई है।



