ताज़ा ख़बरें

सलमान खान को आई लता मंगेशकर की याद, कहा-आप जैसा कोई नहीं

स्वर कोकिला लता मंगेशकर अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उनके तमाम चाहने वालों के लिए इस बात पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। लता मंगेशकर के निधन से संगीत जगत में एक खालीपन आ गया है और हर कोई उन्हें याद कर रहा है। इस कड़ी में अब अभिनेता सलमान खान का भी नाम जुड़ गया है। सलमान खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह लता मंगेशकर का गाया हुआ गाना ‘लग जा गले ‘ गाते हुए नजर आ रहे हैं । इस वीडियो को साझा करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखा-‘लता जी न तो कोई आपके जैसा था और न ही कभी कोई होगा…!’

सलमान खान की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इससे पहले सलमान खान ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया था। सलमान ने लता मंगेशकर के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा था, ‘आप बहुत याद आओगी हमारी नाइटिंगेल। पर आपकी आवाज हमेशा रहेगी। रेस्ट इन पीस लता जी।’ गौरतलब है कि लता मंगेशकर का 6 फरवरी, 2022 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया था।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button