
सरकार के तुगलकी फरमान ने सेना के पराक्रम को माखौल बना दियाः पूर्व मंत्री देवेन्द्र
मधुबनी-26 जून। राजद ए-टू जेड पार्टी संगठन बन चुका है। जो सामाजिक न्याय,धर्मनिरपेक्ष एवं जमात के बल पर आम अवाम के हित में राजनीति करता है। उक्त बातें पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह राजद नेता देवेन्द्र प्रसाद यादव ने रविवार को लदनियां प्रखंड क्षेत्र के पथलगाढ़ा उक्रमित मध्य विधालय के प्रांगण में आयोजित राजद के सदस्यता महा अभियान के मौके पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए कहा। श्री यादव ने कहा कि पीएम मोदी की सरकार तुगलकी फरमान जारी कर सेना के पराक्रम को माखौल बना दिया।
सेना में जवानों का लाखों पद वर्षों से रिक्त है। जबकि पीएम युवाओं को चार साल का नौकरी देगा। उन्होंने लोकतंत्र में जीएसटी, नोटबन्दी एवं किसान विरोधी कानून बनाकर देश को दिवालिया बना दिया। सरकार के गलत नीति से मोह भंगकर फिर से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में विश्वास जताया है। यही कारण है कि राजद सदस्यता महा अभियान में सैकड़ों के हुजूम में लोग कतारबद्ध होकर राजद का सदस्यता ले रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड राजद अध्यक्ष व जिला पार्षद झमेली महरा एवं मंच संचालन प्रखंड राजद पूर्व अध्यक्ष राम अवतार यादव ने किया।
मौके पर खुटौना प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष कपिलेश्वर यादव, पूर्व पैक्स अध्यक्ष दिनेश दास,विंदेश्वर भंडारी, पूर्व विधायक प्रो उमाकांत यादव,पूर्व मंत्री राम लखन राम रमन,पूर्व जिला पार्षद नवल किशोर यादव,पूर्व जिला पार्षद प्रदेश राजद नेता रामाशीष पासवान,जिला राजद नेता सरोज कुमार यादव,सुनील कुमार मंडल,पूर्व जिला पार्षद जहांगीर,जिला परिषद उपाध्यक्ष संजय कुमार यादव,जिला पार्षद विपिन कुमार यादव,प्रखंड राजद अध्यक्ष बाबूबरही राजकुमार यादव,हरिनारायण यादव,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जयनगर रामप्रसाद यादव,मुखिया नवीन कुमार,उमेश यादव,पूर्व मुखिया गणेश प्रसाद यादव,प्रमोद यादव,पूर्व प्रमुख राम अयोधि यादव,भोगेन्द्र यादव,विनोद कुमार यादव,चन्द्रवीर यादव एवं भोगेन्द्र पाठक समेत कार्यकर्ताओं ने संबोधन किया।



