बिहार

समीर महासेठ बने मंत्री, मधुबनी के लोगों में खुशी की लहर

मधुबनी-16 अगस्त। विधायक समीर कुमार महासेठ के मंत्री बनने से उनके विधानसभा क्षेत्र मधुबनी में उनके समर्थक काफी उत्साहित हैं। मधुबनी विधानसभा के लोगों में काफी खुशी है कि समीर कुमार महासेठ मंत्री रहकर बिहार के साथ-साथ अपने मधुबनी विधानसभा क्षेत्र का विकास करेंगे। उनके पिता राजकुमार महासेठ ने मंत्री बनकर न सिर्फ बिहार राज्य,बल्कि मधुबनी विधानसभा क्षेत्र का विकास करने का काम किया था।

यही उम्मीदे लोगों में है कि समीर महासेठ भी अपने क्षेत्र के विकास के साथ-साथ पुरे बिहार राज्य का विकास करेंगे। उनके मंत्री बनने पर शुभकामना देने वालों में रतनेश्वर यादव,जेपी सेनानी हनुमान प्रसाद राउत,मनोज कुमार पूर्वे,योगी ठाकुर,अमित कुमार,सईदा बानो,प्रो, शितलांबर झा,मो. अमानुल्लाह खान,राजेन्द्र प्रसाद, डा.शहजाद मंजर, समीतुल्लाह खान उर्फ झुन्ना खान,खुर्शीद अनवर,मनीष सिंह,सत्येन्द्र कामत,अहमद हुसैन,असलम अंसारी,इश्तियाक अहमद,मुकेश पंजियार,कमर हुसैन,अफजल हुसैन फुल बाबू,हरि राउत,मो.ग्यासउद्दीन,धर्मदेव साह आदि शामिल हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button