
समाधान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे मधुबनी, CM ने कहा- बिहार में लोगों की समस्याओं का हो रहा समाधान
मधुबनी- 11 जनवरी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य में समाधान यात्रा पर निकले हुए हैं। वे बुधवार को मधुबनी जिला के रहिका प्रखंड क्षेत्र के जगतपुर पंचायत पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री ने पंचायत के वार्ड चार का निरीक्षण किया और लोगों की समस्याएं सुनी। वहीं लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन भी मुख्यमंत्री को दिया। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को समस्याओं के समाधान का आदेश दिया। वहीं मुख्यमंत्री ने सौराठ गांव में अवस्थित मधुबनी पेंटिंग संस्थान में 108 जीविका दीदियों के साथ संवाद किया। उसके बाद सभी विभागों के अधिकारियों के साथ भी बैठक किया।

सीएम ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हम समाधान यात्रा पर निकले हुए हैं और लोगों की समस्याओं का निदान कर रहे हैं।

उन्होंने पत्रकारों के सवालों पर कहा कि एक पंचायत में समाधान यात्रा के तहत पहुंचते हैं और वहां का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी पंचायत के विकास कार्यों का जायजा लेने के बाद लोगों की समस्याओं के निदान का सख्त आदेश दे रहे है। मौकै वित्त मंत्री विजय चौधरी,मंत्री लेसी सिंह,मंत्री संजय कुमार झा,मंत्री समीर कुमार महासेठ,ललित यादव एवं राज्यसभ सांसद डाक्टर फैयाज अहमद सहित कई नेता और अधिकारी मौजूद थे।
ब्यूरो रिपोर्ट लक्ष्य तक



