
बिहार
समस्तीपुर पुलिस की बड़ी लापरवाही, हथकड़ी लगा घुमता नजर आया आरोपी
समस्तीपुर-14 अप्रैल। समस्तीपुर जिले में बिहार पुलिस की बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। मामला सदर अस्पताल से जुड़ा है, जहां मेडिकल कराने आए आरोपी के हाथों में हथकड़ी और रस्सा तो है पर वह सिपाही के हाथों में ना होकर खुद कैदी के हाथों में ही था। ऐसे में उक्त आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार भी हो सकता था।पूर्व में भी पुलिस के द्वारा ऐसी कई लापरवाही देखने को मिली है, जब कैदी पुलिस अभिरक्षा में रहते हुए भी चकमा देकर फरार हो जाता है।
बताया जाता है कि पूसा थाना क्षेत्र के मोरसंड निवासी सोनू कुमार को किसी मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद मेडिकल के लिए उसे सदर अस्पताल लाया गया जहां कैदी सुरक्षा को लेकर पुलिस की लापरवाही साफ-साफ देखी जा सकती है। अगर उक्त कैदी अभिरक्षा से भाग जाता तो पुलिस के लिए यह सिरदर्द साबित हो सकता था।



