ताज़ा ख़बरें

सपा सरकार 2012 में आते ही आतंकियों से मुकदमें वापस लिए: योगी

शाहजहांपुर- 9 नवंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शाहजहांपुर की धरती से विपक्ष पर जमकर हमला बोला। करीब 300 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार का एजेण्डा साफ है। इस सरकार में गांव, गरीब, किसान, बेटियों महिलाओं की सुरक्षा है। प्रदेश का विकास और युवाओं का भविष्य है। पिछली सरकारों में विकास के नाम पर अपने परिवार का विकास था। सुरक्षा के नाम के आतंकियों को सुरक्षा प्रदान करना था। अपराधियों को संरक्षण देना था। आज अपराधी थर-थर कांपते हैं।

जिले के महान क्रांतिकारियों, बलिदानियों और तपस्वियों को याद करते हुए कहा कि जिनके लिए भारत ही सब कुछ है। ऐसे महान राष्ट्र नायकों की यह जन्म स्थली है। यहां के पर्यटन स्थली को विकासित करने के लिए हम यहां आए हैं। योगी ने कहा कि मनोज कश्यप के चुनाव प्रचार में आया था। आज वह नहीं हैं लेकिन उनका संघर्ष एवं जुझारूपन हमेशा याद किया जाएगा। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आज यहां 269 करोड़ की 131 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है। इससे क्षेत्र का विकास होगा।

प्रधानमंत्री माेदी के नेतृत्व में नये भारत को आप लोगों ने देखा है। पहले के नेतृत्व को महिलाओं, गरीबों, युवाओं को चिंता नहीं थी। दुश्मन देश भारत को आंख दिखाता था तो कहा जाता था कि वह नाराज हो जाएगा। आज अगर कोई दुश्मन देश भारत को आंख दिखाता है तो उसकी आंख उसके हाथ में रखने का कार्य करने का साहस नया भारत रखता है।

2017 के पहले कोई पर्व और त्यौहार आप नहीं मना सकते थे। शासन की तरफ से फरमान जारी हो जाते थे। सावन के महीने में कांवड़ यात्रा नहीं निकालोगे। होली 12 बजे के बाद नहीं खेलोगे। रात नौ बजे के बाद दिवाली में पटाखा नहीं फोड़ा जाएगा। आज भाजपा की साढ़े चार साल बीत गए हैं। बड़े से बड़े आयोजन हो रहे हैं। कोई भी दंगा नहीं हो रहा है। कोई कफ्र्यू नहीं, कोई फरमान नहीं। आराम से भजन गाते हुए कांवड़ यात्रा निकालिए, सारे धार्मिक आयोजन कीजिए। दंगाइयों को हमारी सरकार ने संदेश दिया है कि अगर दंगा किया तो उनकी सात पीढ़ियां उसकी भरपाई करते-करते घिस जाएंगी।

उन्होंने कहा कि सपा की 2012 में जब सरकार आई तो उन्होंने आतंकियों से मुकदमें हटाने का काम किया। भाजपा की 2017 में सरकार आई तो सबसे पहले बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो सेल का गठन किया गया। किसानों का कर्ज माफ किया गया।

योगी ने कहा कि आप लोगों को साफ अंतर दिख रहा होगा। जहां भाजपा के विधायक होंगे, वहां तेजी से विकास हो रहा है। सपा, बसपा और कांग्रेस के विधायकों वाले क्षेत्र में उस तरह से विकास नहीं हो रहा है। इन दलों के विधायकों की विकास वाली सोच ही नहीं है। वे लोग केवल अपना और अपने परिवार का विकास करना जानते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के लिए सवा सौ करोड़ देशवासी परिवार हैं। हमारे लिए उप्र. की 25 करोड़ जनता हमारे परिवार के सदस्य हैं। किसानों के लिए हमारी सरकार निरंतर काम कर रही है। दुर्भाग्य से यदि कोई आपदा आ गयी तो भाजपा के विधायक, सांसद और प्रशासन के अधिकारी किसान भाइयों के दरवाजे में खड़े मिलेंगे। पहले की सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर था। सरकारी नौकरी निकलते ही एक परिवार के लोग वसूली करने के लिए झोला लेकर निकल पड़ते थे। हमारी सरकार में बिना भेदभाव के साढ़े चार लाख सरकारी नौकरी दी गयी है। मुख्यमंत्री योगी ने शाहजहांपुर की जनता से 2022 में एक बार फिर भाजपा को जिताने की अपील की। इस मौके पर संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, मंत्री जितिन प्रसाद समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button