ताज़ा ख़बरें

सपा-बसपा की सरकार में आए दिन दंगे होते थे: CM योगी

देवरिया-28 नवम्बर। चाहें वह कोई भी क्यों न हो। सभी लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई टीईटी का पर्चा लीक कराने वालों के घरों पर बुलडोजर चलेगा। उक्त बातें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रघुराज प्रताप सिंह इंटर कॉलेज बहियारी बघेल में पूर्व विधायक रघुराज प्रताप सिंह की प्रतिमा का अनावरण व दो सौ करोड़ की 412 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करने के बाद संबोधित करते हुए कही ।

उन्होंने कहा कि अब तक टीईटी में 23 लोग पकड़े गए हैं। जो फरार हैं, उन्हें भी गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी चल रही हैं। एक माह के भीतर टीईटी की परीक्षा कराई जाएगी। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड दिखा कर रोडवेज की बसों में यात्रा कर सकते हैं। रोडवेज को इसका निर्देश दे दिया गया है। अभ्यर्थियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए सभी जिला प्रशासन को निर्देश जारी कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेईमानों की संपत्तियों पर बुलडोजर चल रहा है । कुछ लोगों को बुरा लग रहा है।आप इन्हें प्रश्रय न दें। देवरिया और कुशीनगर चीनी का कटोरा हुआ करता था। सपा-बसपा की सरकार ने 21 चीनी मिलों को बेच दिया। मैंने जिला प्रशासन से जमीन उपलब्ध कराने को कहा है। जमीन मिलते ही देवरिया में एक चीनी मिल लगेगी।

उन्होंने कहा कि सपा-बसपा की सरकार में आए दिन दंगे होते थे। देवरिया में तीन दंगे हुए। दुर्गा पूजा में लार में दंगा हो जाता था। त्योहार पर भाटपाररानी में तनाव हो जाता, भटनी में घर फूंक दिए जाते थे। एक जगह तो दंगाई थानों के असलहे ही लूट ले गए थे। तब सरकार पीड़ितों की जगह दंगाइयों के साथ खड़ी होती थी। अब ऐसा नहीं होता। पिछले साढ़े चार साल में कहीं दंगा नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में 15.84 करोड़ लोगों को टीका लगाया जा चुका है। यह सभी के सहयोग से ही संभव हो सका। भाटपाररानी में 2022 में कमल खिलाने की अपील किया । 2017 में किसी के झांसे में न आएं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button