भारत

सपा-कांग्रेस व बसपा के लिए परिवार ही राज्य था, भाजपा के लिए पूरा प्रदेश परिवार : योगी

सुलतानपुर- 23 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस-सपा और बसपा के लिए अपना परिवार प्रदेश था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रदेश की 25 करोड़ जनता परिवार है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2014 तक की सरकार का उद्देश्य भारत की आस्था पर प्रहार था। 2009 के बाद तो केवल घोटाले हुए। एक परिवार दिल्ली में तो दूसरा लखनऊ में जनता के पैसे से लाभ लेता था। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले पर्व-त्योहार शांति से नहीं हो सकता था।

योगी शनिवार को विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण के बाद इसौली में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इसौली विधानसभा के देहली बाजार कस्बे में हर्ष महाविद्यालय के पास कार्यक्रम स्थल पर जिले की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। जिसमें 271 करोड़ से निर्मित होने वाले राजकीय मेडिकल कॉलेज सहित 39 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इस दौरान उन्होंने लगभग 25 करोड़ की धनराशि व्यय कर निर्मित वृहद गोशाला केवटली सहित 88 परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि दीपावली-दुर्गापूजा-होली पर कर्फ्यू लग जाता था, लेकिन 2017 के बाद दंगाई सर नहीं उठा पाया। उसे पता है कि सात पीढ़ी का उसे हिसाब देना पड़ेगा, क्योंकि सरकार का अपना बुलडोजर तैयार रहता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब कोई आस्था के साथ खिलवाड़ नहीं करता है। पहले दंगाई अराजकता फैलाते थे और सत्ता मौन बनी रहती थी। यहां चीन से कोरोना आया था, आज भी वहां हजारों मरीज रोज आ रहे है, लेकिन उत्तर प्रदेश में आज 12 मरीज आए हैं। कोरोना को हम सबने परास्त किया है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के स्मार्ट फोन और स्कूटी वाले बयान पर कहा कि हम नवम्बर के अंतिम समय से टैबलेट और स्मार्ट फोन देंगे, जिनके पास इसकी सुविधा नहीं होगी। जिले की पांच विधानसभा सीट में से कादीपुर, लम्भुआ, सुल्तानपुर तथा सदर की सीट भाजपा की झोली में है, जबकि इसौली से लगातार दो बार से समाजवादी पार्टी जीत रही है। बीते दो विधानसभा चुनाव में भाजपा को यहां हार का सामना करना पड़ा है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button