मधुबनी- 05 जूलाई। सनातन धर्म में धार्मिक साधना के विभिन्न आयाम हैं, लेकिन इस नश्वर जगत में सत्यं शिवम् सुन्दरम की परिकल्पना को धरातल पर साकार करने के लिए भगवान भोलेनाथ की पूजा करना आवश्यक है, जिसके लिए रुद्राभिषेक एक महत्वपूर्ण माध्यम है। दरभंगा सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डा. गोपाल जी ठाकुर ने शनिवार को मगरौनी स्थित एकादश रुद्र मंदिर में विधिपूर्वक पूजा व रुद्राभिषेक करने के बाद उपरोक्त विचार व्यक्त किए। सांसद डा. ठाकुर ने सपरिवार वहां के मुख्य पुजारी,चर्चित संत पंडित आत्माराम एवं आधा दर्जन अन्य वैदिक विद्वानों के द्वारा विधि विधान से गाय के दूध,घी गंगा जल,मधु,शर्करा सहित अन्य पवित्र विधानों से भगवान भोलेनाथ पर अभिषेक किया तथा सम्पूर्ण जगत के कल्याण की कामना की। सांसद डा ठाकुर ने सनातन धर्म में भगवान शिव के रुद्र के साथ साथ उनके सभी अवतारों के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि भगवान रुद्र समस्त संसार के पालन पोषण तथा संहार की शक्ति के स्वामी हैं इसलिए यहां भगवान के रुद्र और सभी रूपो की पूजा करके उन्होंने समस्त मिथिला तथा प्रदेश एवं देशवासियों के सुखद कल्याण के लिए ये पूजा किए है। मौके पर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं दरभंगा लोकसभा सह प्रभारी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर सहित अन्य उपस्थित थे
