भारत

सत्ता में लौटने पर भ्रष्टाचारियों की संपत्ति का एक्स-रे करूंगा, जनता को लूटने वाले जेल जाएंगे: PM मोदी

नई दिल्ली- 22 मई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली के द्वारका में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करते हुए देश को अपने तीसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई को और भी तेज करने की गारंटी दी। उन्होंने कहा कि सत्ता में लौटने पर भ्रष्टाचारियों की संपत्ति का एक्स-रे करूंगा और जनता को लूटने वाले जेल जाएंगे।

मोदी ने भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और परिवारवाद को लेकर विपक्षी इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग घोर सांप्रदायिक, जातिवादी और परिवारवादी हैं। मोदी ने कहा कि भाजपा का विकास मॉडल नेशन फर्स्ट के लिए कमिटेड है, जबकि कांग्रेस का एक ही एजेंडा फैमिली फर्स्ट है। केवल दो शब्द आपको यह निर्णय लेने में मदद कर सकते हैं कि आपको किसे वोट देना चाहिए! हम ‘राष्ट्र प्रथम’ में विश्वास करते हैं। कांग्रेस ‘फैमिली फर्स्ट’ में विश्वास रखती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने रैली में उमड़ी भीड़ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए देश ने एनडीए की मजबूत सरकार पक्की कर दी है। उन्होंने कहा, “दिल्ली का मूड क्या है ये देश देख रहा है। अब तक 400 से ज्यादा सीटों का मतदान हो चुका है। पांच चरणों ने भाजपा-एनडीए की मजबूत सरकार पक्की कर दी है।”

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम लिये बिना मोदी ने कहा कि राजनीति को बदलने के लिए राजनीति में आए लोगों ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि इंडी वाले गरीब और मध्यम वर्ग की संपत्ति का एक्सरे करना चाहते हैं, इसीलिए मैंने दिल्ली से पूरे देश को गारंटी देते हुए कहा कि बिना डरे, बिना थके, बिना दबाव में आये इन भ्रष्चारियों की संपत्ति का एक्स-रे अब मोदी करेगा। शराब घोटाले की कमाई हो या फिर नेशनल हेराल्ड घोटाला हो भ्रष्टाचारियों से पाई-पाई वसूली जाएगी। जिसने लूटा है उसे लौटाना ही पड़ेगा।

मोदी ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार भारत के लोगों ने स्पष्ट रूप से भाजपा और कांग्रेस सरकारों के मॉडल के अंतर को देखा है। उन्होंने कहा कि भारत को जो गति और क्षमता चाहिए वो केवल भाजपा सरकार ही दे सकती है। मोदी ने इस संदर्भ में आंकड़े भी प्रस्तुत किये।

नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम लिए बिना कहा कि कांग्रेस राज में उनके एक प्रधानमंत्री ने कहा था कि जब वो दिल्ली से 100 पैसे भेजते हैं, तो गांव में जाते-जाते 15 पैसे ही पहुंचते हैं, 85 पैसे गायब हो जाते हैं। आज हम दिल्ली से एक रुपया भेजते हैं तो डीबीटी के माध्यम से पूरा का पूरा पैसा लाभार्थी के बैंक खाते में जमा हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि 10 साल में हमने 36 लाख करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से बैंक खातों में भेजे हैं। यदि कांग्रेस सरकार होती तो 31 लाख करोड़ रुपये बिचोलिये खा जाते।

मोदी ने कहा कि आज कोलकाता हाई कोर्ट ने इंडी अलायंस को करारा तमाचा मारा है। कोर्ट ने बंगाल में 2010 के बाद से जारी किए गए सभी ओबीसी सर्टिफिकेट को रद्द कर दिया है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि पश्चिम बंगाल की सरकार ने मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति के लिए मुसलमानों को ओबीसी प्रमाणपत्र जारी किया है। इनकी राजनीति, वोट बैंक और तुष्टिकरण का जुनून सारी हदें पार कर चुका है।

राहुल गांधी पर तंज कसते हुए मोदी ने कहा कि आज कांग्रेस के शहजादे ने एक बहुत बड़ा सच स्वीकार कर लिया, उन्होंने मान लिया है कि उनकी दादी, उनके पिताजी और उनकी माताजी के समय जो सिस्टम बना, वो दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को घोर विरोधी रहा है। कांग्रेस के इसी सिस्टम ने एससी-एसटी-ओबीसी की कितनी ही पीढ़ियों को तबाह किया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button