क्राइम

सडक़ हादसे में 6 लोगों की मौत, 3 घायल, 2 जोधपुर रेफर

जोधपुर- 15 अप्रैल। जिले के बिलाड़ा तहसील क्षेत्र में भावी के पास में गुरुवार देर रात सडक़ हादसे में एक परिवार के छह लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए, जिनमें दो को जोधपुर रैफर किया गया है। यह लोग चूरू से नागाणा देवी दर्शन को जा रहे थे। उनकी कार एक ट्रेलर के पीछे से घुस गई। सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। इधर घायलों की कुशलक्षेम पूछने के लिए जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता भी एमडीएम अस्पताल पहुंचे है।

पुलिस ने बताया कि चूरू जिले का रहने वाला राजपूत परिवार देवी दर्शन को नागाणा मंदिर को दर्शनार्थ जा रहे थे। उनकी कार जब बिलाड़ा के भावी गांव की सरहद में पहुंची तब मोड़ पर अपने से आगे चल रहे एक ट्रेलर में घुस गई। इस हादसे में चूरू के रहने वाले 19 साल के विजय सिंह पुत्र पवन सिंह, 20 साल का उदय प्रताप सिंह पुत्र चैनसिंह,मंजूकंवर पत्नी पवन सिंह,प्रवीणसिंह पुत्र पवन सिंह, दर्पणकंवर पत्नी वीरेंद्रसिंह एवं 19 साल की मधु पुत्री चैनसिंह की मौत हो गई। जबकि हादसे में 40 साल का पवन सिंह पुत्र समुंद्रसिंह, 39 साल की संजू कंवर पत्नी पवन सिंह एवं चैनसिंह घायल हो गए। इनमें दो लोगों को जोधपुर रैफर किया गया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button